Dussehra 2024: जन्माष्टमी के बाद सरकार और मंत्री अब दशहरे पर प्रदेशभर में कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सीएम डॉ. मोहन यादव महिला सशक्तीकरण और सुशासन का प्रतीक लोकमाता अहिल्या बाई होल्कर की राजधानी रहे महेश्वर में विजयादशमी पर शस्त्र पूजन करेंगे। वह इसके बाद इंदौर आकर शस्त्र पूजन कर स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके साथ मंत्री, सांसद, विधायक और जनप्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्रों के पुलिस शस्त्रागार, कोतवाली और थानों में शस्त्र-पूजन करेंगे।