आपको बता दें कि, बीते 12 अगस्त को स्टेट क्राईम रिकॉर्ड ब्यूरो ने प्रदेश में E-FIR का ट्रायल रन शुरू किया था. एससीआरबी के एडीजी चंचल शेखर के अनुसार, ट्रायल रन सफल हो रहा है। अब हमारी ओर से डेढ़ माह में सामने आई E कंप्लेंट्स के दौरान जो भी कमिया, खामियां सामने आएंगी, उनमें सुधार किया जाएगा। इसके बाद व्यवस्थाओं को एक बार फिर अपडेट किया जाएगा।