13 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मंगल बदल रहा है चाल, जानिये किस के लाएगा चेंज!

Mars Transit 2018, Planet Mars Transit Date & Time 2018 कर रहा है प्रभावित, जानिये कैसे बचें परेशानियों से...

5 min read
Google source verification
Mangal Prabhav

मंगल ने बदली अपनी चाल, अब इन राशि वालों को होगा फायदा और इन्हें नुकसान!

भोपाल। ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के सेनापति हैं मंगल...। यानि वहीं लाल सुर्ख मंगल जो कभी हारता नहीं, और जिसका गुस्सा और पराक्रम किसी भी दुश्मन के हराने में सक्षम है। साथ ही ये राशि चक्र की प्रथम यानि मेष और आठवीं राशि यानि वृश्चिक का स्वामी भी है।

दरअसल मंगल के वक्री होने के कारण करीब 2 माह से मची उथल-पुथल के बाद अब 27 अगस्त 2018 को मंगल 19:44बजे मार्गी हो रहे हैं। इस संबंध में पंडित सुनील शर्मा व ज्योतिष विजय शास्त्री का कहना है कि मंगल के मार्गी होने के चलते एक ओर जहां प्राकृतिक आपदा, आगजनी, बाढ़ आदि की घटनाओं में काफी हद तक कमी आएगी। वहीं इन दोनों राशियों effect on 12 zodiac of mangal transit 2018 जिनके मंगल स्वामी हैं व मंगल से प्रभावित कुंडलियों पर भी इसका काफी ज्यादा प्रभाव देखने को मिलेगा।

पंडित सुनील शर्मा के अनुसार मंगल शौर्य, पराक्रम, सत्यनिष्ठा, शारीरिक एवं चारित्रिक दृढ़ता, निर्भय, निर्णय लेने की क्षमता, कृषि-कार्य, भूमि, भवन, संपत्ति, इंजीनियर, शल्य चिकित्सक, सेना प्रमुख, वर्दीधारी जॉब के कारक ग्रह माने जाते हैं। वे शरीर में रक्त व माथे का प्रतिनिधित्व भी करते हैं।

पंडित शर्मा का मानना है कि मंगल के मार्गी होने से प्राकृतिक आपदा, आगजनी, बाढ़ आदि की घटनाओं से भी राहत मिलेगी। वहीं पुलिस, सेना और प्रॉपर्टी के कारोबार से जुड़े लोगों को लाभ effect on 12 zodiac of mangal transit 2018 होगा।

इसके साथ ही उनका ये भी कहना है कि केतु से युति के कारण ये परिस्थितियां पूरी तरह समाप्त नहीं होंगी, लेकिन हालात में सुधार आना प्रारंभ हो जाएगा। मंगल अपनी उच्च राशि में मार्गी होंगे अत: ऐसे में उच्च राशि और मकर लग्न वाले जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है।

मंगल के मार्गी होने पर बारह राशियों पर ये पड़ेगा असर effect on 12 zodiac of mangal transit 2018 ...
1. मेष :
मेष लग्न में मंगल दश भाव में गोचर होने के कारण नौकरी में तरक्की, आर्थिक लाभ, आर्थिक योजनाओं में सफलता, मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि और कर्मचारियों से सहयोग मिलेगा।

2. वृषभ :
वृषभ राशि वाले जातकों के लिए मंगल का नवम् भाव में गोचर से धर्म, आध्यात्म में आस्था, धन संपदा में वृद्धि, जीवन में प्रत्येक क्षेत्र में सफलता, मनमुटाव खत्म होकर रिश्ते पटरी पर आएंगे।

3. मिथुन :
मंगल के मार्गी होने से आर्थिक और वाहन लाभ होगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। जिन लोगों को नौकरी की तलाश थी, उनका इंतजार खत्म होगा। नौकरी में प्रमोशन मिलेगा।

4. कर्क :
मंगल के मार्गी होने से कर्क राशि के लोगों के अधिकारियों से संबंध में सुधार होगा। बॉस की नाराजगी दूर होगी और तरक्की के योग बनेंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। ध्यान रहे कि आर्थिक लाभ के लिए किसी का दिल न दुखाएं, नहीं तो पछताना पड़ सकता है।

5. सिंह :
मंगल का मार्गी होना इस राशि के लिए स्थान परिवर्तन का कारण बनेगा। किसी भी तरह का बदलाव धन का लाभ कराएगा। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन के साथ नई जिम्मेदारियां मिलेंगी। खर्च में कमी आएगी।

6. कन्या :
यात्रा या पर्यटन का योग रहेगा। जीवन साथी और संतान के साथ खुशी के पल बिताने का मौका मिलेगा। अनावश्यक खर्चों में कमी आएगी। परीक्षा-प्रतियोगिता में सफलता की संभावना है।

7. तुला :
चतुर्थ भाव में उच्च का मंगल प्रॉपर्टी में निवेश करावाएगा। जिससे लाभ के योग बनेंगे। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। अरसे से चली आ रहे कोर्ट-कचहरी के विवाद खत्म होंगे।

8. वृश्चिक :
भाई-बहनों के सहयोग से छोटी यात्राओं का योग बनेगा। यदि लंबे समय से जमीन या मकान लेने की सोच रहे है तो यह सपना साकार होगा। मित्रों और सगे-संबंधियों का पूरा सहयोग मिलेगा। अचानक से धन प्राप्ति के योग हैं।

9. धनु :
संतान पर पैसा खर्च होगा। बहुत सोच-समझकर ही किसी को धन उधार दें, अन्यथा पैसा फंस सकता है। धार्मिक स्थानों की यात्रा के योग बनेंगे। क्रोध से बचें नहीं तो बना बनाया काम बिगड़ सकता है।

10.मकर :
मंगल का उच्च राशि में गोचर होने से नए अवसर मिलेंगे। परिस्थितियां अनुकूल होंगी और व्यक्तित्व में निखार आएगा। समाज या कार्यालय में सम्मान मिलेगा।

11. कुंभ :
संपत्ति के खरीदने या बेचने का योग बन रहा है। अनावश्यक खर्चों पर लगाम लेगी। विदेश यात्रा की भी संभावना है। व्यापार में अप्रत्याशित लाभ के योग बनेंगे।

12. मीन :
आय भाव में मंगल के मार्गी होने से अनेक स्रोतों से आय में वृद्धि होगी। यदि बड़े-भाई बहने से किसी प्रकार की खटपट चली आ रही थी, वह दूर होगी। तरक्की के पूरे योग हैं। स्थान परिवर्तन की संभावना है। छोटे मकान से बड़े मकान में जाने का अवसर मिलेगा।

ये भी पड़ेंगे असर...
वहीं जानकारों का यह भी मानना है कि मंगल का ये परिवर्तन कई लोगों को राहत देगा, इनमें वो जातक भी शामिल रहेंगे जिनकी कुंडली में मंगल दोष के चलते कार्य प्रभावित हो रहे हैं।

लेकिन जो लोग इस समय मंगल दोष से पीड़ित चल रहे हैं, उन्हें कुछेक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। वैदिक ज्योतिष में जिन तमाम दोषों को खतरनाक बताया गया है, उसमें मंगल दोष भी शामिल है।

ज्योतिष ए शास्त्री के अनुसार यही कारण है कि विवाह आदि से पहले किसी भी कुंडली effect on 12 zodiac of mangal transit 2018 को मिलाते समय इस दोष को विशेष रूप से देखा जाता है। वैदिक ज्योतिष के मुताबिक किसी भी व्यक्ति में ऊर्जा का प्रवाह बनाए रखने के लिए इस दोष के प्रभाव को दूर करना अत्यंत आवश्यक होता है।

ये उपाय करेंगे मंगल दोष को दूर...
- मंगल दोष के निवारण में रामरक्षा स्त्रोत भी काफी कारगर माना जाता है। मान्यता के अनुसार इसके लगातार जप से इससे निर्मात अद्रश्य कवच आपकी हर समस्या से रक्षा करता है।
वहीं चुंकि मंगल को हनुमान से भी जोड़ा जाता है अत: राम के नाम के कारण मंगल का दुष्प्रभाव लगभग शून्य की स्थिति में आ जाता है।

- माता मंगला गौरी की साधना-अराधना और विशेष पूजन करने से भी इस दोष से मुक्ति मिलती है।

- मंगल दोष के दुष्प्रभाव से चने के लिए प्रतिदिन या फिर मंगलवार के दिन विशेष रूप से संकटमोचन हनुमान जी की आराधना करें। हनुमत साधना में हनुमान चालीसा या बजरंगबाण का पाठ करें।

- हनुमानजी के पैर का सिंदूर का टीका लगाएं। मंगल का दुष्प्रभाव कम होगा।

- मंगल को मनाने के लिए उनकी प्रिय वस्तुओं जैसे लाल मसूर की दाल, लाल कपड़े का दान करना चाहिए।

- मंगल दोष से पीड़ित व्यक्ति प्रतिदिन या फिर विशेष रूप से मंगलवार के दिन बंदरों को गुड़ और चने खिलाएं। साथ ही अपने घर में लाल पुष्प वाले पौधे लगाकर उनकी अच्छी तरह देखभाल करें।

- यदि आप मंगल दोष से अत्यधिक पीड़ित हैं तो आप मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित मंगलनाथ मंदिर में मंगल दोष निवारण विशेष पूजा करवाएं।

- मंगल दोष से पीड़ित व्यक्ति को अपने खान-पान की आदतों में विशेष रूप से ख्याल रखना चाहिए। ऐसे जातक को हमेशा गर्म और ताजा भोजन करना चाहिए। माना जाता है कि इस उपाय से कमजोर मंगल मजबूत होता है।

- यदि आप मंगल दोष से पीड़ित हैं तो अपने छोटे भाई-बहनों का विशेष ख्याल रखें।

- मंगल दोष से पीड़ित व्यक्ति को घर में नीम का पौधा लगाना चाहिए और उसे प्रतिदिन जल देना चाहिए।