3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भोपाल
VIDEO STORY: मध्यप्रदेश में बड़ी घटना, सीएम शिवराज सिंह पर फेंकी चप्पल, देखें VIDEO
Play video

VIDEO STORY: मध्यप्रदेश में बड़ी घटना, सीएम शिवराज सिंह पर फेंकी चप्पल, देखें VIDEO

VIDEO STORY: मध्यप्रदेश में बड़ी घटना, सीएम शिवराज सिंह पर फेंकी चप्पल, देखें VIDEO
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Manish Gite

•

Updated: 3 Sep 2018, 5:34 PM IST

भोपाल/सिंगरौली। मध्यप्रदेश के सिंगरौली में जन आशीर्वाद यात्रा की सभा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के ऊपर चप्पल फेंकी गई है। हालांकि चप्पल उनके साथ खड़े सुरक्षाकर्मी को लगी। तुरंत ही सुरक्षाकर्मियों ने सीएम के आसपास सुरक्षा घेरा बना लिया। इस घटना में किसी को कोई चोट नहीं आई। मध्यप्रदेश के सीधी जिले में रविवार रात को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के जनआशीर्वाद यात्रा के रथ पर पथराव हो गया। इस घटना में रथ के कांच फूट गए, लेकिन किसी के हताहत होने के समाचार नहीं है। इसके बाद सोमवार को जब यह रथ सिंगरौली पहुंचा तो वहां आयोजित सभा में किसी ने सीएम पर चप्पल फेंक दी। इसके बाद वहां हंगामा मच गया। चप्पल फेंकने वाले लोग अपने गले में केसरिया पट्टी लगाए हुए थे। वे नारे लगा रहे थे कि शिवराज सिंह वापस जाओ। इस पूरी घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।