चुनाव से पहले गर्माई राजनीति
साध्वी के बीजेपी में शामिल होने के बाद राजनीति गर्मा गई है। वे अब विदिशा और आसपास के जिलों में मोर्चा संभाल सकती हैं। माना जा रहा है कि साध्वी के प्रभाव वाले क्षेत्र में बड़ी संख्या में साध्वी के अनुयायी हैं, बीजेपी उन वोटों को साधने का प्रयास करेगी। क्योंकि इन क्षेत्रों में कांग्रेस के लिए वोट मांगे थे, लेकिन इस बार के चुनावों में वो भाजपा के पक्ष में वोट के लिए प्रचार करती हुई नजर आएंगी।