
भोपाल।मध्य प्रदेश के मुंगावली में विधानसभा उपचुनाव के ठीक पहले चुनाव आयोग ने एक बड़ी कार्रवाई की है, जिसके चलते कलेक्टर बीएस जामोद ashok nagar collector और एसडीएम सुमनलता माहौर को हटा दिया गया है।
जानकारी के अनुसार कांग्रेस की मतदाता सूची में गड़बड़ी की शिकायत पर चुनाव आयोग ने यह कार्रवाई की है। वहीं चुनाव आयोग election commission removed ashoknagar collector ने नए कलेक्टर की नियुक्ति के लिए तीन अधिकारियों का पैनल मांगा है।
इससे पहले दिल्ली में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने मुंगावली और कोलारस उपचुनाव में गड़बड़ियों को लेकर चुनाव आयोग में शिकायत है।
सोमवार को कांग्रेस की शिकायत के बाद देर रात को चुनाव आयोग ने इस मामले में सख्त फैसला लेते हुए अशोक नगर कलेक्टर बीएस जामोद ec removed ashoknagar collector को हटाने के आदेश जारी किए।
मुंगावली विधानसभा सीट अशोक नगर जिले के अंतर्गत आती है। इससे पहले भी गड़बड़ियों के चलते चुनाव आयोग मुंगावली विधानसभा क्षेत्र में चार अधिकारियों को हटा election commission removed collector चुका है।
यह भी आरोप...
कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने चुनाव आयोग में शिकायत के बाद कहा कि मुंगावली और कोलारस उप चुनाव में 20 हजार फर्जी वोटर हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि दोनों जगहों पर अधिकारी कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहे हैं।
राज्य चुनाव आयोग ने एक्सीलेंस,अवार्ड से समानित किया था जामोद को....
जिस मतदाता सूची में गड़बड़ी के कारण सोमवार को अशोकनगर कलेक्टर बीएस जामोद को Election Commission of India ने हटाया है। उसी मतदाता सूची के सतत पुनरीक्षण कार्य में उत्कृष्ट कार्य करने पर मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग ने अशोक नगर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी बीएस जामोद को अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस से सम्मानित किया था। पिछले साल जामोद को यह सम्मान राज्यपाल ओमप्रकाश कोहली ने दिया था।
शिवपुरी कलेक्टर को हटाने की मांग
मध्य प्रदेश की दो विधानसभा सीटों के लिए हो रहे उपचुनाव के बीच राज्य की नगर विकास मंत्री माया सिंह पर कांग्रेस ने मतदाताओं को प्रलोभन देने का आरोप लगाया है, और इसकी शिकायत चुनाव आयोग से की है।
एजेंसी रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में माया सिंह एक गांव में महिलाओं के बीच हैं और कमल के लिए वोट मांग रही हैं। साथ ही कह रही हैं कि मकान चाहिए, लाडली लक्ष्मी योजना का लाभ चाहिए, मुख्यमंत्री विवाह योजना का लाभ चाहिए तो कमल के फूल वाले उम्मीदवार को जिताएं।
राजधानी भोपाल में प्रदेश कांग्रेस ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सलीना सिंह से भेंट कर इसकी शिकायत की है और शिवपुरी के कलेक्टर तरुण राठी को हटाने की मांग की है।
मुंगावली में 3 बीएलओ निलम्बित:
इससे पहले मुंगावली से मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सलीना सिंह ने मुंगावली विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की शिकायत को गम्भीरता से लेते हुए अशोकनगर जिला कलेक्टर की विस्तृत जॉच के बाद तीन बीएलओ को निलंबित कर दिया है। कलेक्टर द्वारा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सलीना सिंह को भेजी गई रिपोर्ट में तीनों बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) द्वारा मतदाता सूची के कार्य में लापरवाही और उदासीनता बरतना पाया गया है।
मुंगावली के जिन तीन बीएलओ को निंलबित किया गया है, उनमें मतदान केन्द्र क्रमांक 195-करैयातुर्क के मथुरा लाल नरवरिया (सहायक शिक्षक), मतदान केन्द्र क्रमांक 200-बरखेड़ा अथाई के मनोज शर्मा (सहायक अध्यापक) एवं मतदान केन्द्र क्रमांक 248-बावरौद के नौनीतराम (सहायक अध्यापक) शामिल हैं।
मतदान केन्द्र क्रमांक 01 सूरैल के बी.एल.ओ मनोज यादव (रोजगार सहायक-जनपद पंचायत, चंदेरी) को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है।
इनको जारी किए नोटिस...
चुनाव आयोग ने मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया को नोटिस जारी किया।
आयोग ने आचार संहिता उल्लंघन के मामले में जारी किया है नोटिस।
एक जनसभा के दौरान मतदाताओं को धमकाने के अंदाज में बात कह रही थी वसुधरा आयोग ने जिस तरह से मांगा जवाब।
पहले भी हटाए जा चुके हैं अशोकनगर कलेक्टर...
इससे पहले भी अशोक नगर के पूर्व कलेक्टर पर राज्य सरकार की गाज ASHOK NAGAR COLLECTOR REMOVED गिर चुकी है। दरअसल उस समय अशोक नगर के तत्कालीन कलेक्टर आरबी प्रजापति को हटाकर मंत्रालय में उप सचिव बना दिया था।
उस समय उनके स्थान पर उपसचिव स्वास्थ्य अरुण तोमर को अशोक नगर का कलेक्टर बनाया गया। वहीं उसी समय के तत्कालीन अशोक नगर के अपर कलेक्टर एसके शेवले का भी तबादला कर दिया गया था। उन्हें उपायुक्त राजस्व चंबल संभाग पदस्थ करने के आदेश जारी हुए।
दरअसल उस दौरान हुई एक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में मुख्यमंत्री ने प्रजापति और शेवले को फटकार लगाई थी। इसी वजह से दोनों को मैदानी पोस्टिंग से हटाया गया माना जा रहा था।
अशोक नगर कलेक्टर रहते प्रजापति ने प्रमुख सचिव खाद्य विभाग के निर्देश के बावजूद गड़बड़ी करने वाले राशन दुकान संचालकों पर एफआईआर दर्ज नहीं कराई थी। इसके बाद दुकान संचालक कोर्ट से स्टे ले आए थे। खाद्य विभाग के पीएस अशोक वर्णवाल ने वीसी के दौरान सीएम को यह जानकारी दी थी।
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
Published on:
20 Feb 2018, 10:38 AM IST
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़




