27 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बागेश्वर वाले बाबा से मिला, सांपों का जहर बेचने वाला एल्विश यादव

एल्विश यादव यू ट्यूब चैनल के अलावा किसी न किसी बात या विवाद पर चर्चा में बने रहते हैं। आज फिर वे चर्चा में हैं। लेकिन किसी विवाद पर नहीं बल्कि, बागेश्वर धाम बाबा पंडित धीरेंद्र शास्त्री से मुलाकात पर...क्या आप जानते हैं कौन हैं एल्विश यादव और क्यों रहते हैं चर्चा में, क्या है उनकी एज, कौन है गर्लफ्रेंड, कितनी है नेट वर्थ और किस लड़की के साथ लेने वाले हैं फेरे...

4 min read
Google source verification
elvish_yadav_youtuber_with_bageshwar_sarkar_dhirendrakrishna_shastri_share_on_x_elvisharmy.jpg

पिछले दिनों बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र शास्त्री मुंबई में थे। इस दौरान उनसे मिलने बॉलीवुड के कई सितारे पहुंच गए। सोनू सूद, शहनाज गिल के साथ ही एल्विश यादव भी बाबा बागेश्वर धाम सरकार से मिले और एक बार फिर चर्चा में आ गए। दरअसल एल्विश यादव बेहद फेमस यूट्यूबर हैं। बिग बॉस ओटीटी 2 में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री करने वाले एल्विश इस शो के विनर भी बने। यही वो मौका था जब एल्विश यादव घर-घर में फेमस हो गए। हालांकि कुछ समय पहले उनका नाम काफी विवादों में भी रहा। एल्विश यादव रेव पार्टियों में सांपों का जहर सप्लाई करने के मामले में फंसे। यहां जानें आखिर कहां जन्मे हैं एल्विश? एल्विश यादव की शिक्षा, कॅरियर नेट वर्थ, गर्लफ्रेंड के साथ ही ये भी कि आखिर किस लड़की के नाम का सेहरा पहनेंगे एल्विश...

- एल्विश यादव का जन्म 14 सितंबर 1997 को हरियाणा के गुरुग्राम में हुआ।

- एल्विश के माता-पिता पिता राम अवतार सिंह यादव और सुषमा यादव उनके साथ गुरुग्राम में ही रहते हैं।

- एल्विश की एक बड़ी बहन कोमल यादव भी हैं, जिनकी शादी हो चुकी है।

- एल्विस यादव ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गुरुग्राम से ही पूरी की।

- दिल्ली के हंसराज कॉलेज से बीकॉम की डिग्री प्राप्त की।

- ग्रेजुएशन पूरा करते ही आशीष चंचलानी से इंस्पायर होकर इन्होंने वीडियो बनाना शुरू कर दिया और अपना वीडियो यूट्यूब पर अपलोड करते रहे।

- एल्विश ने 2016 में अपना यूट्यूब चैनल बनाया था।

- एक बार फेमस हुए तो कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

- एल्विश यादव के दो यूट्यूब चैनल हैं।

- देशभर में एल्विश के फैंस हैं।

- एल्विश के यूट्यूब चैनल पर 14 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं।

- वे लगभग 7.5 मिलियन सब्सक्राइबर्स के साथ एक और चैनल, एल्विश यादव व्लॉग्स चलाते हैं।

- 16 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स के साथ यादव की इंस्टाग्राम पर भी फैन फॉलोइंग है।

- एल्विश सेलेब्स की रोस्टिंग वीडियो बनाकर सबसे ज्यादा फेमस हुए थे।

- एल्विश यादव कपड़ों के ब्रांड सिस्टम क्लोदिंग के मालिक हैं।

- बताया जाता है कि एल्विश करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं।

- एल्विश के पास हरियाणा के गुरुग्राम में 14 करोड़ की कीमत का चार मंजिला आलीशान घर है।

- उनके पास कई लग्जरी कार हैं जिनमें पार्श, ह्युंडई और फॉच्र्यूनर शामिल है।

- एल्विश यादव की इन कारों की कीमत लगभग 50 लाख से 60 लाख रुपए है।

- हाल ही में एल्विशन दुबई में भी करोड़ों रुपए की कीमत का घर खरीद चुके हैं।

- यूट्यूबर एल्विश यादव ने अपने दुबई के घर का होम टूर भी कराया था।

- रिपोट्र्स बताती हैं कि वे हर महीने लगभग 8 से 10 लाख रुपए कमाते हैं।

- एल्विश की नेटवर्थ 40 करोड़ रुपए है।

- अपने व्लॉग्स और स्ट्रीमिंग के लिए ही नहीं बल्कि, अपने फैन मीटअप के लिए भी वे दुनिया भर में फेमस हैं।

जरूर पढ़ें एल्विश यादव के बारे में ये इंट्रेस्टिंग फैक्ट्स

- एल्विश यादव भगवान राम और हनुमान के परम भक्त हैं।

- एल्विश यादव को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ बहुत पसंद हैं।

- एल्विश यादव को नई-नई जगह घूमने का बहुत ज्यादा शौक है।

- एल्विश यादव को पेट एनिमल्स बेहद पसंद हैं। लेकिन पेट्स को अपने घर में रखने की अनुमति उन्हें नहीं हैं। दरअसल उनकी मां उन्हें पेट्स रखने की परमिशन नहीं देतीं।

- एल्विश यादव जहां भी जाते हैं तो उनकी सुरक्षा के लिए 12 जिलों का सुरक्षा बल तैनात करना पड़ता है।

ये हैं एल्विश यादव की गर्लफ्रेंड, किस से होगी शादी?

- एलविश यादव की गर्लफ्रेंड के रूप में अभी तक उनकी टीम मेंबर कीर्ति मेहरा को देखा जाता है।

- हालांकि चर्चा यही है कि एल्विश यादव और कीर्ति मेहरा के बीच केवल अच्छी दोस्ती है और कुछ नहीं।

- वहीं एल्विश की शादी किससे और कब होगी फिलहाल इसकी कोई खबर नहीं है।

एल्विश यादव की टीम Member (Team Member of Elvish Yadav)
1. एल्विस यादव
2. कीर्ति मेहरा
3. लव कटारिया
4. बलराम सिरोही
5. आलिया वर्मा
6. हिमांशु चौधरी
7. गोल्डी परी राजपूत
8. लक्ष्य चार्ली
9. अनूप
10. समीर मंगा
11. हर्षिता गोयल
12. अर्चित कौशिको

ये है फैंस फॉलॉइंग

- एक्स- 87.3k
- इंस्टाग्राम- 1.4m
- फेसबुक- 1862410 likes
- यूट्यूब - 7.91m Subscribers

ये भी पढ़ें : गृह विभाग ने जारी किए आदेश, 22 जनवरी को एकसाथ होंगे लाखों भंडारे, 20 जिलों में रामलीला की रहेगी धूम
ये भी पढ़ें :मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी, अगले 24 घंटे में एमपी के इन 8 शहरों में बारिश मचाएगी कोहराम