1 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

घर में घुसकर कुल्हाड़ी से की युवक की हत्या

क्षेत्र के ग्राम सालीढाना में गुरूवार रात अज्ञात लोगों द्वारा घर में घुसकर एक युवक की
less than 1 minute read
Google source verification

•

image

Common Desk

•

Oct 30, 2015

घोड़ाडोंगरी।क्षेत्र के
ग्राम सालीढाना में गुरूवार रात अज्ञात लोगों द्वारा घर में घुसकर एक युवक की हत्या
का मामला सामने आया है। गर्दन पर कुल्हाड़ी मारकर घर में सो रहे हैं युवक की हत्या
कर दी। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद अज्ञात लोगों पर हत्या का केस दर्ज किया
है।


पुलिस के मुताबिक 45 वष्ाीüय लालजी धुर्वे निवासी माथनी का शव ग्राम
सालीढाना में बिस्तर पर ही मिला है। लालजी की गुरूवार रात में अज्ञात लोगों ने
गर्दन पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। सुबह परिजनों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल के बाद अज्ञात आरोपियों पर हत्या का केस दर्ज
किया है। मौके से कुल्हाड़ी भी जब्त की है। मृतक लालजी ग्राम माथनी का रहने वाला
है।


रविवार को वह रिश्ते मे लगने वाली भाभी रामबाई के घर सालीढाना
रविवार को आया था। गुरूवार को जब घटना हुई लालजी अपनी भाभी के घर में ही सालीढाना
में रूका था। घटना के दौरान लालजी घर में अकेला ही था। रामबाई के चारों बच्चे पड़ोस
मे किसी के यहां सोए हुए थे।


रामबाई अपनी मां के घर पास में ही एक ढाने
में गई थी। सुबह रामबाई के बच्चों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। हत्या का कारण
जमीनी विवाद होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस द्वारा मामले का जल्द खुलासा करने
की बात कही जा रही है।