30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चुनावी साल में भाजपा से निष्कासित प्रीतम लोधी की घर वापसी ! शिवराज और सिंधिया के सामने लेंगे सदस्यता

जानकारी के अनुसार, प्रीतम लोधी आगामी 3 मार्च को शिवपुरी जिले के पिछोर में आयोजित होने वाले समारोह में सीएम शिवराज और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मौजूदगी में फिर पार्टी की सदस्यता लेंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 27 Feb 2023, 7:05 PM IST

News

चुनावी साल में भाजपा से निष्कासित प्रीतम लोधी की घर वापसी ! शिवराज और सिंधिया के सामने लेंगे सदस्यता

ब्राह्मणों पर विवादित टिप्पणी करने के मामले में भाजपा से 6 साल के लिए निष्कासित किये गए मध्य प्रदेश की पूर्व सीएम और फायर ब्रांड नेता उमा भारती के कट्टर समर्थक प्रीतम लोधी निष्कासन समयावदि से पहले ही के एक बार फिर चुनावी साल में भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई हैं। जानकारी सामने आई है कि, प्रीतम लोधी आगामी 3 मार्च को शिवपुरी जिले के पिछोर में आयोजित होने वाले समारोह में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मौजूदगी में एक बार फिर पार्टी की सदस्यता लेंगे। इस संबंध में खुद प्रीतम लोधी ने कहा कि, अगर जनता कहेगी तो वे दौबारा वापस बीजेपी में जाएंगे।


आपको बता दें कि, बीते साल 17 अगस्त 2022 को तत्कालीन बीजेपी नेता प्रीतम लोधी द्वारा भरे मंच से एक बयान दिया गया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि, कथावाचक समेत पंडित आपको नवरात्रि के 9 दिन रोजाना 7-8 घंटे तक पागल बनाते हैं। कहते हैं- अगर तुम दान करोगे तो भगवान तुमको देगा। महिलाएं इनकी बातों में आ जाती हैं और दूध, घी, दही अपने बच्चों को खिलाने की बजाय इन्हें दे देती हैं। ब्राह्मण 9 दिन तक आपको उल्लू बनाने हैं और बातें करने के आपसे 25 से 50 हजार रुपए भी लेते हैं। यही नहीं आगे उन्होंने ये भी कहा कि, ये लोग सुंदर महिलाओं के घर चुनते हैं। उनके घर जाकर कहते हैं, महाराज शाम का भोजन आपके यहां करेंगे, लेकिन इनकी नजर कहीं और ही होती है।

यह भी पढ़ें- अग्निवीर भर्ती नियमों में फिर बड़ा बदलाव : अब इस डिग्री-डिप्लोमा धारक भी कर सकेंगे आवेदन


जमकर वायरल हुआ था वीडियो

तत्कालीन बीजेपी नेता प्रीतम लोधी के इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर भी खासा चर्चा में रहा था। वीडियो वायरल होने के बाद प्रदेशभर में जमकर हंगामा मचा। जगह जगह प्रीतम लोदी के साथ साथ भाजपा की आलोचना शुरु हो गई। इसपर, फैसला लेते हुए प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने प्रीतम लोधी को नोटिस जारी करते हुए 6 साल के लिए पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया था। साथ ही उनके खिलाफ केस भी दर्ज हुए थे।