26 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वीडियो में लाखों रुपए के नोट उड़ाते दिखा फर्जी स्टेशन मास्टर, दो दिन बाद भी रेलवे पुलिस को नहीं मिली कोई शिकायत

- शनिवार रात मुख्य रेलवे स्टेशन पर स्टेशन मास्टर की ड्रेस में पकड़ाया था युवक - रेलवे पुलिस ने नोटिस देकर छोड़ा,
2 min read
Google source verification
वीडियो में लाखों रुपए के नोट उड़ाते दिखा फर्जी स्टेशन मास्टर, दो दिन बाद भी रेलवे पुलिस को नहीं मिली कोई शिकायत

वीडियो में लाखों रुपए के नोट उड़ाते दिखा फर्जी स्टेशन मास्टर, दो दिन बाद भी रेलवे पुलिस को नहीं मिली कोई शिकायत

भोपाल. स्टेशन मास्टर की डे्रस पहनकर शनिवार रात मुख्य रेलवे स्टेशन पर यात्रियों पर धौंस जमाते पकड़ाए युवक के खिलाफ पुलिस को दो दिनों में कोई शिकायत नहीं मिली है। रेलवे पुलिस के अधिकारियों का कहना है कानून के मुताबिक युवक की ड्रेस और वायरलेस जब्त करके उसे नोटिस देकर छोड़ा गया है। जांच में बुलाया जाएगा। वहीं इस बीच सोमवार को युवक के कुछ वीडियो वायरल हुए हैं जिनमें वह लाखों रुपए के नोट उड़ाते हुए दिख रहा है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

यात्रियों पर झाड़ रहा था रौब
मुख्य रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर शनिवार रात करीब 11 बजे एक युवक स्टेशन मास्टर की डे्रस में यात्रियों पर रौब झाड़ रहा था। युवक सफेद शर्ट पर काली टाई लगाकर हाथ में वायरलेस सेट लेकर घूम रहा था ड्रेस पर फर्जी बैच भी लगा था। एक जवान को उस पर संदेह हुआ उसने पूछताछ की इस बीच डिप्टी स्टेशन मास्टर रावत आए जिन्होंने उससे पूछताछ की तो शक पुख्ता हो गया, युवक को जीआरपी थाने लाकर पूछताछ की तो खुलासा हुआ कि युवक रेलवे का कर्मचारी नहीं है।

आठ हजार की नौकरी ससुराल वालों को बता रखा था झूठ

रेलवे पुलिस ने बताया कि आरोपित अजय पांडे मूल रूप से रीवा का रहने वाला है। वह परिवार के साथ स्टेशन बजरिया में रहता है। यहां उसके पिता कपड़ा मिल में नौकरी करते हैं। अजय की शादी हो चुकी है, वह आठ हजार रुपए महीने की नौकरी करता है, वह भी छूट चुकी है। पूछताछ में अजय ने बताया कि उसने ससुराल वालों को भी स्टेशन मास्टर होने की बात बता रखी थी, और रौब झाडऩे के लिए स्टेशन पर वर्दी पहनकर आया करता था।

100, 200 और 500 के नोट उड़ाता दिखा
आरोपित के कुछ वीडियो सोमवार को सामने आए जिनमें वह कई नोट उड़ाते हुए दिख रहा है। घर में बने इस वीडियो में पीछे फर्नीचर नजर आ रहा है। युवक नोटों को उड़ाने के साथ इन्हें अपने ऊपर उड़ेल रहा है। हालांकि पुलिस इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं कर रही है।

स्टेशन मास्टर ने युवक को पकड़कर सौंपा था। सात साल से कम सजा का प्रावधान होने के चलते डे्रस और वायरलेस सेट जांच में लेकर नोटिस पर छोड़ दिया गया। उसके पास से रसीद कट्टा या रुपए नहीं मिले है। पुलिस को उसके पास से कोई वीडियो नहीं मिला। यह फर्जी तरीके से बनाया हुआ लग रहा है। मामले की जांच कराई जा रही है।

दिनेश सिंह चौहान,थाना प्रभारी रेलवे पुलिस