भोपाल/ मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से उत्पन्न हालातों के बीच सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों पर असामाजिक तत्वों द्वारा झूठी खबर फैलाने का काम बड़ी तेजी से किया जा रहा है। इस तरह की भ्रामक जानकारियां फैलाने का उद्देश्य सिर्फ तनाव उत्पन्न करना है। ऐसी ही एक फेक अपील मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के नाम से भी सोशल मीडिया पर काफी वायरस हो रही थी। अपील को सोशल मीडिया पर गलत, असत्य, कूटजनित और मिथ्यापूर्वक तरीके से प्रचारित क्या गया, जो दंडनीय है। मामले को लेकर कटनी के थाना माधवनगर में अपराध क्रमांक 223/20 के तहत धारा 66D आईटी एक्ट 505बी, 507 आईपीसी के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। साथ ही, सिवनी के केवलारी थाना में भी इस संबंध में आईपीसी की धारा 188 के तहत केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया है।