मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अगले 24 घंटे में बैतूल, डिंडौरी, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट और पांढुर्णा में कहीं-कहीं बदल और बारिश(Rain Alert In MP) की स्थिति बनी हुई है। चक्रवाती तूफान 'फेंगल' के कारण प्रदेश में ऐसी स्थिति बनी हुई है, जिस वजह से हवा का असर बढ़ा है। 4 दिसंबर को भी मौसम ऐसा ही रहेगा।