1 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

T-shirt से लेकर की-रिंग्स तक दिख रहा फीफा वर्ल्ड कप का फीवर

ऑफलाइन और ऑनलाइन मार्केट में आई फुटबॉल वल्र्डकप थीम पर प्रोडक्ट्स और एसेसरीज...  

2 min read
Google source verification
RUSSIAN FOOTBALL TEAM

FIFA WC 2018: पहले मैच में मेजबान रूस ने सऊदी अरब को 5-0 से धोया, सटीक निकली बिल्ली की भविष्यवाणी

भोपाल। फीफा वल्र्ड कप का खुमार हर किसी पर छाने लगा है। अपनी फेवरिट टीम और फेवरिट प्लेयर को चीयर करने के लोग अलग-अलग तरीके अपना रहे हैं। इस फीफा वल्र्डकप में भले इंडिया न हो लेकिन लोगों की दीवानगी अर्जेंटीना और ब्राजील के लिए उतनी ही है जितनी की इंडिया के लिए होती। इसी कारण अपनी फेवरिट टीम को चीयर करने के लिए फीफा वल्र्डकप थीम पर मार्केट में आ रही एसेसरीज को भी खरीद रहे हैं। जहां फुटबॉल, टीशट्र्स और शूज पुराने ट्रेंड के तहत अवेलेबल हैं, वहीं कई नई चीजें भी ऑफलाइन और ऑनलाइन मार्केट में फुटबॉल लवर्स को उपलब्ध कराई जा रही हैं।


कैजुअल वियर में आई फुटबॉल थीम क्रिएटिव टी-शट्र्स

मेसी, रोनाल्डो, नेमार के नाम और नम्बर्स की स्पोट्र्स टी-शर्ट अभी भी ट्रेंड में हैं, वहीं कैजुअल ड्रेसिंग के लिए क्रिएटिव टीशट्र्स अवेलेबल कराई जा रही हैं। इनमें कहीं फुटबॉल पर स्लोगन लिखा है तो किसी में मेसी, रोनाल्डो, नेमार को फुटबॉल खेलते देखा जा सकता है। ये अलग-अलग कलर्स में भी उपलब्ध हैं। फैशन एसेसरीज में अपनी फेवरिट टीम की थीम बेस्ड ब्रेसलेट भी लिए जा सकते हैं। ये विभिन्न वेबसाइट्स पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
की-रिंग, मोबाइल कवर और सनग्लासेज

फीफा की थीम पर कई अन्य सामान भी लोगों की पसंद बन रहे हैं। इसमें स्लोगन, टीम और प्लेयर थीम पर मग, मोबाइल कवर, की-रिंग, स्कार्फ, लैपटॉप स्किन आदि खास हैं। इसके अलावा सनग्लासेज, फुटबॉल, स्कूल बैग्स, कम्प्यूटर माउस, कैप, शूज, सॉक्स भी शामिल हैं।
इंटीरियर को भी सजा सकते हैं

घर को भी यदि फुटबॉल थीम पर सजाना चाहें तो कुछ सामानों की मदद से ऐसा किया जा सकता है। मार्केट में फीफा वल्र्डकप थीम पर वॉल पोस्टर्स विभिन्न टीमों और प्लेयर्स को दिखाते हुए उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसके अलावा कुशन कवर्स भी इसी थीम पर मौजूद हैं, जो कम चेंजेज में भी फीफा थीम का इंटीरियर बना सकता है।