
mp by-election
भोपाल| मुंगावली और कोलारस विधानसभा उपचुनाव की मतगणना आज यानि 28 फरवरी को सुबह 8 बजे से शुरु हो गई। दोनों ही सीटों पर मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस में रहा है|
मुंगावली में कांग्रेस के प्रत्याशी बृजेंद्र सिंह यादव ने भाजपा के बाई साहब यादव को हराकर सीट पर कब्जा कर लिया है। मुंगावली में कांग्रेस को 70,808 वोट मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी के खाते में 68,684 वोट आए।
वहीं इससे पहले मध्यप्रदेश में इसे सत्ता का सेमीफाइनल माना जा रहा है क्योकिं राजनैतिक जानकारों का मानना है कि यही उपचुनाव दोनों ही पार्टियों की दशा और दिशा तय करेगा| इस चुनाव को लेकर दोनों ही तरफ से पूरी ताकत झोंकी गई है| वहीं कहा जा रहा है कि सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की साख इस चुनाव में दाव पर है|
दोनों दिग्गजों ने जनता के बीच पहुंचकर अपने प्रत्याशी के लिए वोट मांगे हैं| अब थोड़ी ही देर में ये साफ हो जाएगा कि जनता ने किसे अपना मत दिया है| पहले राउंड की गणना का परिणाम 9 बजे प्राप्त होगा और माना जा रहा है कि दोपहर तक स्थिति साफ़ हो जाएगी|
मुंगावली में मतों की गणना 19 राउंड में जबकि कोलारस के वोटों की गिनती 23 राउंड में होगी। कोलारस में 22 और मुंगावली में 13 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला तय होगा।
मुंगावली की सीट...
मुंगावली में वोटों की गिनती अशोकनगर स्थित शासकीय नेहरू डिग्री कॉलेज में होगी। उपचुनाव के वोटों की गिनती के लिए यहां 14 टेबल लगाई जाएंगी। यहां उपचुनाव के लिए 24 फरवरी को मतदान हुआ था। मुंगावली में 77.05 फीसदी मत डाले गए थे। मुंगावली में एक लाख 91 हजार नौ मतदाताओं में से एक लाख 47 हजार 164 ने अपने मताधिकार का उपयोग किया।
हर विधानसभा में रोज होती थीं 70 सभाएं
पूर्व में 19 जनवरी को उपचुनाव की आचार संहिता लगने के बाद 1 फरवरी से दोनों दलों ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया था। इस विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस एवं भाजपा की ओर से ताबड़तोड़ सभाएं होती थी। दोनों विधानसभाओं में भाजपा के 18 मंत्री, मुख्यमंत्री, 2 सांसद, एक केंद्रीय मंत्री व 40 विधायकों को चुनाव प्रचार में उतारा। इसी तरह कांग्रेस की ओर से ज्योतिरादित्य सिंधिया एक महीने तक लगातार चुनाव मैदान में रहे।
आखिरी के दस दिन तक उन्होंने ताबड़तोड़ सभाएं की। कांग्रेस की ओर से एक दर्जन विधायक मौजूद थे। साथ ही अन्य नेता भी प्रचार के लिए गए थे। हालांकि उपचुनाव में भाजपा की ओर से ज्यादा सभाएं एवं रोड़ शो किए गए थे। विधानसभा क्षेत्र में नेताओं की भरमार रही। 5 फरवरी के बाद से एक विधानसभा क्षेत्र में रोजाना औसतन 70 सभाएं, रोडशो एवं नुक्कड़ सभाएं होती थी। इसके बावजूद भी मतदान का पिछला रिकॉर्ड नहीं टूटा।
कांग्रेस के कब्जे में थी सीटें...
मुंगावली में भाजपा ने बाईसाहब यादव और कांग्रेस के बृजेन्द्र सिंह यादव मैदान में हैं| वहीं कोलारस में मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी देवेंद्र जैन और कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र सिंह यादव के बीच है। दोनों ही सीटों पर कांग्रेस का कब्जा था, कोलारस में कांग्रेस के रामसिंह यादव और मुंगावली से पार्टी के ही महेंद्र सिंह कालूखेड़ा के निधन के कारण ये उपचुनाव हुए हैं।
अब तक ये रहा है इन सीटों का मिजाज...
प्रदेश में 14 साल के भाजपा शासनकाल में अभी तक 27 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए हैं, जिनमें से भाजपा ने 19 सीटों पर जीती, जबकि कांग्रेस महज 7 सीट ही जीत पाई। जबकि एक सीट समाजवादी पार्टी ने जीती थी। उपचुनाव में खास बात यह ही है कि अभी तक कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के गढ़ ग्वालियर-चंबल में 3 उपचुनाव हुए हैं और तीनों पर कांग्रेस जीती है।
2007 में इंदौर जिले की सांवेर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भी सिंधिया समर्थक तुलसी सिलावट ने जीत दर्ज की थी। आमतौर पर उपचुनाव में ऐसा माना जाता है कि सत्तारूढ़ दल के चुनाव जीतने की ज्यादा संभावना रहती है। निर्वाचन आयोग के अनुसार भाजपा शासनकाल में 2004 से 2017 के बीच 27 उपचुनाव हो चुके हैं। जिनमें 19 चुनावों पर भाजपा जीती। वर्ष 2007 में शिवपुरी विधानसभा सीट पर उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी वीरेन्द्र रघुवंशी ने जीत दर्ज की थी।
इसी समय इंदौर की सांवेर विधानसभा सीट सिंधिया समर्थक तुलसी सिलावट ने जीती। इसके बाद 2009 में भिंड जिले की गोहद विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस के रणवीर जाटव जीते। पिछले साल भिंड में अटेर विधानसभा उपचुनाव भी कांग्रेस के हेमंत कटारे ने जीता। 24 फरवरी को जिन दो विधानसभा सीट कोलारस एवं मुंगावली में उपचुनाव हुए हैं, वे भी कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के गढ़ में है। यहां दोनों दलों के बीच चुनाव में कड़ी टक्कर रही है।
LIVE UPDATES:
12.12 बजे: पांचवें राउंड में कांग्रेस 675 से आगे- 2250 से अधिक हुई कांग्रेस की लीड।
11.30 बजे: चौथे राउंड में भाजपा को 41 वोट अधिक मिले, जिसके चलते कांग्रेस की बढ़त 1381 से घटकर 1340 हो गई। चौथे राउंड के बाद भाजपा को कुल मिले 3483 मत वहीं कांग्रेस को 3442 वोट मिले।
11.18 बजे: तीसरे राउंड में अब तक की फाइनल स्थिति - बाई साहब भाजपा 2950- ब्रजेन्द्र सिंह कांग्रेस 4157
निर्दलीय प्रत्याशी
ऊधम सिंह 89,प्रवीण लोधी 11,राजकुमार नरवरिया 11,अकलवती अहिरवार 5,अनरत अहिरवार 10,अभय सिंह 9,आशीष पालीवाल 13,जगदीश 14,लालाराम टढईया 45,मोहम्मद सलीम 31,सावित्री लोधी 84,नोटा 130
10.51 बजे: तीसरे में भाजपा को मिले 2950 वोट कांग्रेस को मिले 4157, यानि कांग्रेस की कुल वोटों की 1381 बढ़त मिली।
10.34 बजे: दूसरे राउंड में भाजपा को 2918 और कांग्रेस को 3358 वोट मिले। कुल मिलाकर कांग्रेस की कुल बढ़त 174 हुई। दूसरे राउंड के बाद कांग्रेस को मिले कुल 7005 वोट और बीजेपी को 6831 वोट मिले।
10.24 बजे: दूसरे राउंड में अब तक की फाइनल स्थिति में कांग्रेस 200 वोट से आगे।
वहीं कांग्रेस के बागी हुए पूर्व विधायक आनंद पालीवाल के पुत्र आशीष पालीवाल को कुल 18 वोट प्राप्त हुए जबकि कांग्रेस की ही सावित्री बाई लोधी ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ते हुए 80 वोट पाए हैं।
10.04 बजे: मुंगावली दूसरे राउंड में कांग्रेस 31 वोट से आगे निकली।
दूसरे राउंड में भाजपा को 2958 वोट मिले जबकि कांग्रेस को 3295 वोट मिले।
दोनों राउंड में भाजपा को कुल 6911 और कांग्रेस को कुल 6942 वोट मिले हैं।
23 डाक मतपत्रों में से 20डाक मतपत्र वापस नहीं लौटे 2 नीरस्त एक भाजपा को मिला।
सुबह 8.46 बजे: डाक मतपत्रों की गिनती में 23 में से 21 मतपत्र अमान्य किए गए हैं। अशोकनगर पहले राउंड में भाजपा 105 मतों से आगे, भाजपा को मिले 3905 कांग्रेस को मिले 38 00वोट।
सुबह 8 बजे: कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई वोटों की गिनती। सबसे पहले पोस्टल बेलेट की गिरती हुई।
मुंगावली में मतगणना का दौर आगे बढ़ने के साथ 13वें राउंड की गणना के बाद कांग्रेस 3896 वोटों से आगे चल रही है। पहले चरण की गिनती में कांग्रेस उम्मीदवार बृजेंद्र सिंह यादव पीछे थे, लेकिन उसके बाद जैसे ही मतगणना आगे बढ़ी बृजेंद्र सिंह यादव की बढ़त बरकरार रही। बृजेंद्र सिंह को 13वें राउंड में
मुंगावली में मतगणना का दौर आगे बढ़ने के साथ 13वें राउंड की गणना के बाद कांग्रेस 3896 वोटों से आगे चल रही है। पहले चरण की गिनती में कांग्रेस उम्मीदवार बृजेंद्र सिंह यादव पीछे थे लेकिन उसके बाद जैसे ही मतगणना आगे बढ़ी बृजेंद्र सिंह यादव की बढ़त बरकरार रही। कांग्रेस के बृजेंद्र सिंह को 13वें राउंड में 3494 वोट मिले जबकि भाजपा की बाई साहब यादव को 4554 वोट मिले। 13 दौर की मतगणना के बाद कांग्रेस की बढ़त बरकरार है।
डाक पत्रों की गिनती में 23 में से 21 मतपत्र अमान्य किए गए हैं। यहां मुख्य मुकाबला कांग्रेस के बृजेंद्र सिंह यादव और भाजपा की प्रत्याशी बाईसाहब यादव के बीच है। यहां 13 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें से 8 निर्दलीय हैं।
ये रहे मुंगावली के राउंड वाइज आंकड़े:
राउंड - कांग्रेस - भाजपा - कौन आगे
1 - 3647 - 3913 - भाजपा
2 - 3358 - 2998 - कांग्रेस
3 - 4157 - 2950 - कांग्रेस
4 - 3708 - 3463 - कांग्रेस
5 - 3911 - 3240 - कांग्रेस
6 - 4205 - 3900 - कांग्रेस
7 - 4783 - 3300 - कांग्रेस
8 - 2894 - 3341 - भाजपा
9 - 3658 - 2799 - कांग्रेस
10 - 3312 - 3912 - बीजेपी
11 - 4725 - 3083 - कांग्रेस
12 - 3988 - 3700 - कांग्रेस
13 - 3494 - 4554 - भाजपा
14 - 3962 - 4636 - भाजपा
15 - 3287 - 4008 - भाजपा
16 - 3937 - 3553 - कांग्रेस
17 - 3739 - 4025 - भाजपा
18 - 3577 - 3321 - कांग्रेस
19 - 2679 - 3410 - भाजपा
मुंगावली में 15 राउंड की काउंटिंग के बाद अब तक कांग्रेस को कुल 56876 वोट,जबकि भाजपा प्रत्याशी को कुल 54375 वोट मिले हैं। यहां कांग्रेस 2501 वोट से आगे चल रही है।
मुंगावली में 18 राउंड की काउंटिंग के बाद कांग्रेस को 68129 वोट मिले हैं जबकि भाजपा प्रत्याशी को 65274 वोट मिले हैं। यहां कांग्रेस 2855 वोट से आगे चल रही है।
मुंगावली में 19 राउंड की काउंटिंग के बाद कांग्रेस को 70,808 वोट मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी के खाते में 68,684 वोट गए। यहां कांग्रेस ने 2124 वोट से जीत दर्ज की।
Published on:
28 Feb 2018 05:46 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
