20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Bhopal / पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे वाले वीडियो के खिलाफ छत्तीसगढ़ में FIR

पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे वाले वीडियो के खिलाफ छत्तीसगढ़ में FIR

भाजपा का आरोप राहुल गांधी की यात्रा में लगे 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे, कांग्रेस बोली बीजेपी की साजिश
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Manish Gite

•

Updated: 26 Nov 2022, 12:11 PM IST

fir1.jpg

भोपाल। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के तीसरे दिन पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे वाला वीडियो वायरल होने के बाद मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जांच के आदेश दे दिए थे, इसके बाद छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक एफआईआर दर्ज हुई है।

भारत जोड़ो यात्रा में शुक्रवार को वायरल हुए वीडियो में दावा किया जा रहा था कि इसमें पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगे। इस मामले में बवाल मचने के बाद भाजपा और कांग्रेस में आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया था। रात को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसकी जांच के आदेश जारी कर दिए थे। शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि वो लोग खुद वीडियो डाल रहे हैं बाद में डिलीट कर रहे हैं, इसमें भारतीय जनता पार्टी कहां से आ गई। जिन्होंने भी पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए, उन्हें छोड़ा नहीं जाएगा। शिवराज सिंह चौहान ने जांच के भी आदेश दे दिए हैं।

मीडिया प्रभारी के खिलाफ एफआईआर

इस मामले में कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के रायपुर में मध्यप्रदेश भाजपा के मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। शिकायत कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ की शिकायत पर रायपुर के सिविल लाइन थाने में दर्ज हुई है। यह एफआईआर इसलिए की गई है क्योंकि लोकेंद्र पाराशर ने भारत जोड़ो यात्रा का वायरल वीडियो रीट्वीट किया था। इसमें पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे थे। ये नारा वीडियो में अलग से जोड़ा गया है, यानी वीडियो मॉर्फ्ड किया गया है। लोकेंद्र पाराशर पर धारा 153 (क), 504, 505(1), 505(2), 120 बी के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

क्या हुआ था कल

दरअसल, शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मध्यप्रदेश से गुजर रही थी। तभी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। इसे लेकर भाजपा ने भी वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए कांग्रेस पर आरोप लगाए थे। वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा था कि इसके अंत में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे की आवाज सुनाई दे रही है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने भी इस वीडियो को ट्वीट करने के साथ ही इसे शर्मनाक बताया था। साथ ही राहुल गांधी से इसके लिए माफी मांगने को कहा था।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कसा तंज

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी ट्वीट करते हुए कांग्रेस पर तंज कसा था। शिवराज सिंह चौहान ने लिखा कि 'भारत जोड़ो यात्रा में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगना, यह भारत जोड़ना है या भारत को तोड़ने वालों को साथ जोड़ना है। पहले भी भारत तोड़ा है, क्या फिर भारत तोड़ने का इरादा है?' मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आगे लिखा है कि 'पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने वाले किसी भी कीमत पर बचेंगे नहीं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।'

यह भी पढ़ेंः

इंडियन आर्मी पर तंज कसने पर ऋचा चड्ढा पर हो सकती है FIR

कांग्रेस बोली- बीजेपी की साजिश

इधर, भारत जोड़ो यात्रा में शामिल राज्यसभा सांसद जयराम रमेश ने इसे बीजेपी की साजिश बताया है। उन्होने ने ट्वीट के जरिए कहा है कि भारत जोड़ो यात्रा की सफलता से बौखलाई बीजेपी इस तरह की कुत्सित हरकतें कर रही है। इसे उन्होंने मॉर्फ वीडियो बताते हुए कहा है कि वो इसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे।

इन्होंने भी किया ट्वीट

इधर, कांग्रेस मीडिया प्रभारी केके मिश्रा ने भी कहा है कि 'भारत तोड़ो की जनक कुत्सित भाजपाई विचारधारा राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो यात्रा से घबराई! कूटरचित वीडियो का इस्तेमाल कर इसे बदनाम करने का कुप्रयास किया! बीजेपी मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ऐसे हीन हथकंडे हमारे अडिग उद्देश्यों को हिला नहीं पाएंगे।'