26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार पर एफआईआर

रविवार को विधायक उमंग सिंघार की महिला मित्र ने बंगले में लगाई फांसी। सुसाइड नोट में किया वजह का जिक्र
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Hitendra Sharma

•

Updated: 18 May 2021, 7:54 AM IST

umang_singhar.jpg

भोपाल. मध्य प्रदेश के गंधवानी से विधायक उमंग सिंघार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। उनपर महिला मित्र को खुदकुशी के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है। रविवार को भोपाल में उनके निवास पर उनकी महिला मित्र सोनिया भारद्वाज ने फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली थी। पुलिस ने जांच के बाद और मृतिका के बेटे और मां बयान लेने के बाद सोमवार की देर रात एफआईआर दर्ज की है। उमंग सिंघार कांग्रेस के विधायक है वह कमलनाथ सरकार में वन मंत्री रहे और राष्ट्रीय सचिव भी रहे हैं । सिंघार राहुल गांधी के करीबी माने जाते हैं।

Must see: गौ मूत्र पीने से मुझे नहीं हुआ कोरोना- सांसद प्रज्ञा सिंह

सुसाइड नोट और बयानों के बाद एफआईआर
भोपाल पुलिस ने मृतका के पास से मिले सुसाइड नोट और उनके बेटे और मां के बयान लेने के बाद विधायक सिंघार पर मामला दर्ज किया है। इससे पहले पुलिस इस हाई प्रोफाइल मामले को लेकर जांच करती रही और आखिर देर रात मामला दर्ज कर लिया। हालांकि इस मामले में सिघार ने भोपाल आईजी से मामला दर्ज करने से पहले मजिस्ट्रियल जांच कराने की मांग की थी। पुलिस ने उमंग सिंघार के खिलाफ आइपीसी की धारा 306 के तहत मामला दर्ज किया है।

बेटे के बयान ने बढ़ाई मुश्किलें
अंतिम संस्कार के लिये भोपाल पहुंचे मृतिका सोनिया के बेटे आर्यन और उनकी मां कुंती देवी ने पुलिस को लिखित बयान दिया है। शाहपुरा थाने में तीन घंटे तक चली पूछताछ में बताया कि सोनिया कांग्रेस विधायक से दोस्ती सितंबर में हुई थी। उसके बाद से वह भोपाल आने जाने लगी थी। कुछ दिनों बाद मृतिका और विधायक के बीच झगड़े होने लगे। इसकी जानकारी मृतिका अपने बेट को वीडियो कॉल करके बताती थी। बेटे के बयान और सुसाइड नोट की पड़ताल के बाद विधायक सिघार पर मामला दर्ज कर लिया गया।

आईजी से की मजिस्ट्रियल जांच की मांग
रविवार की घटना के बाग विधायक सिघार ने भोपाल आई से मांग की, वह एक जनप्रतिनिधि है इसलिये मामला दर्ज करने से पहले मजिस्ट्रियल जांच कराई जाए। इसके लिये उमंग सिंघार ने भोपाल रेंज के आइजी को लिखित में आवेदन भी दिया। इसके साथ ही विधायक सिंघार ने दावा किया कि सोनिया के सुसाइड नोट के आधार पर उनपर केस नहीं बनता है। उन्होने पुलिस पर भी आरोप लगाया कि मृतिका के परिजनों को बार-बार बयान लेकर परेशान किया जा रहा है।

सुसाइड नोट में सिंघार का जिक्र
पुलिस के मुताबिक रविवार को विधायक उमंग सिंघार के शाहपुरा में निजी निवास पर सोनिया भारद्वाज की खुदखुशी के बाद जो सुसाइड नोट मिला है। उसमें उमंग सिंघार का नाम लिखा हुआ है। सुसाइड नोट को देखकर प्रतीत होता है कि मृतिका सोनिया विधायक सिंघार से डरी हुई थी। पुलिस ने कुछ वीडियो और फोटोग्राफ भी जब्त किये हैं।