10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सक्सेस स्टोरी: झुग्गी में रहने वाली खुशबू बनी ​​इंडियन हॉकी टीम का हिस्सा​

भोपाल की पहली खिलाड़ी इंटरनेशनल हॉकी खिलाड़ी बनी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mukesh Vishwakarma

•

Updated: 2 Jul 2018, 5:03 PM IST

bhopal, bhopal news, bhopal patrika, patrika news, patrika mp, success story, international player, first women international player in bhopal, bhopali girl, Hockey goalkeeper, Hockey, national Hockey turnament, international Hockey, sports, sports authority,

सक्सेस स्टोरी: झुग्गी में रहने वाली खुशबू बनी ​​इंडियन हॉकी टीम का हिस्सा​

भोपाल. हौसले बुलंद हों और कुछ करने का जोश, जज्बा व जुनून हो तो इंसान कुछ भी कर सकता है। भले आपकी राह में हजारों कांटे ही क्यों न बीझे हों। कुछ ऐसी ही कहानी है शहर की हॉकी गोलकीपर खिलाड़ी खुशबू की। जहांगीराबाद स्थित राज्य के पशु चिकित्सालय के पास एक झुग्गी में रहने वाली इस खिलाड़ी का चयन गोलकीपर के तौर पर जूनियर हॉकी इंडिया की अंडर-23 टीम में किया गया है। इसके साथ ही वे इंडिया हॉकी टीम में जगह बनाने वाली शहर की पहली महिला खिलाड़ी बन गई हैं। इस खबर से खुशबू के परिवार में खुशी का ठिकाना नहीं है। यह पहला मौका है जब खुशबू का चयन भारतीय महिला हॉकी टीम मेंं किया गया है।

सिक्स नेशनल टूर्नामेंट में खेलेगी
18 सदस्यीय टीम का चयन हॉकी इंडिया द्वारा सोमवार को किया गया। यह टीम बेल्जियम में 18 से 21 जुलाई तक होने वाले सिक्स नेशनल के टूर्नामेंट में खेलेगी। जिसमें आयरलैंड, ग्रेट ब्रिटेन, बेल्जियम, कनाडा और नीदरलैंड की टीमें शामिल हैं।

गोल बचाने की लड़ाई से घर बचाने की लड़ाई तक
16 वर्षीय खुशबू की इस सफलता में उसने कई परेशानियों का सामना किया है। हॉकी भोपाल टीम से खेलकर कई बार टीम के लिए गोल बचाने वाली इस खिलाड़ी ने अपने आशियाने को बचाने के लिए भी लड़ाई लड़ी है। कुछ माह पहले खुशबू की झुग्गी को चिकित्सालय प्रबंधन तोडऩे पर उतारू हो गया था। कई बार नेताओं के तीखे ताने सुनने पड़े थे।

12 किमी पैदल चलकर जाती है प्रैक्टिस करने
इस खिलाड़ी के पास अन्य खिलाडिय़ों की तुलना में संसाधन की कमी है। इसके पास न कोई साइकिल है न ही अन्य कोई वाहन। यह खिलाड़ी अपने घर से मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम तक 12 किमी पैदल चलकर अभ्यास करने जाती है।

सीनियर इंडिया खेलना है लक्ष्य
खुशबू ने बताया कि मुझे खुशी है कि जूनियर इंडिया टीम में चुना गया है। मुझे इस टूर्नामेंट में अपना बेस्ट देना है। जिससे मैं सीनियर वुमन टीम में जगह बना सकूं। इंडिया के लिए खेलना गर्व की बात है। खुशबू का परिवार 18 साल से झुग्गी में रहता है। जिसमें माता-पिता के अलावा तीन बहनें, दो भाई सहित सात सदस्य हैं।

बेटी ने किया सपना पूरा
पिता शब्बीर खान ने बताया कि खुशबू ने कठिनाईयों वाले सफर के बाद मुकाम हासिल किया है। उसने मेरा सीना गर्व से चौड़ा कर दिया है। उसने परिवार का सपना पूरा कर दिया है। बता दें खुशबू के पिता पेशे से आटो चालक हैं और पार्टटाइम में ब्लंबर का काम करते हैं।