डा. शर्मा वर्ष १९८१ से ८६ के बीच गुना में रेडियोलॉजिस्ट रहे। कोर्ट केस में जाना पड़ता था, इस वजह से वह अपना काम नहीं कर पाते थे। यहां से नौकरी छोड़ एनएफएल में चले गए और फिर दो साल सऊदी अरब में सेवाएं दीं, लेकिन जरूरतमंदों के लिए काम करने की जिद में नौकरी से त्याग पत्र दे दिया। इसके बाद डॉ. शर्मा ने सेवा को ध्येय माना और इसके लिए आंगनवाड़ी में आने वाली गरीब तबके की महिलाओं को चुना।