
जीहां, खबर आपको चौंका सकती है, लेकिन सच यही है कि राजधानी भोपाल में होटल या रेस्टोरेंट में खाना खाना आपकी सेहत पर भारी पड़ सकता है। दरअसल लगातार मिल रही शिकायतों के बाद उनकी सच्चाई का पता लगाने के लिए एसडीएम एलके खरे की टीम ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी अरुणेश कुमार पटेल के साथ एमपी नगर में मौजूद बापू की कुटिया में छापा मारी की कार्रवाई की। इस दौरान टीम को किचन में जो मिला वो जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान।
इन्वेस्टिगेशन टीम ने राजधानी भोपाल के एमपी नगर जोन वन के कई होटल पर छापामारी की। इस दौरान टीम ने बापू की कुटिया में भी छापामारी की कार्रवाई की। इस दौरान पाया कि किचन में बेहतर खान-पान का सिस्टम नहीं था। किचन में बहुत सारी कटी हुई सब्जियां रखी हुई थीं जो गर्मी की वजह से खराब हो रही थीं। टीम ने मौके पर ही पूरा माल नष्ट करवाया।
ग्राहकों को परोसा जाने वाला पनीर और गुलाब जामुन भी मिलावटी होने की आशंका में टीम ने जब्त किया है। बापू की कुटिया में फायर फाइटिंग सिस्टम की जांच की गई। इसमें पाया गया कि किचन में आपातकालीन कोई रास्ता नहीं है। आग बुझाने वाले यंत्र भी पर्याप्त मात्रा में यहां उपलब्ध नहीं थे।
बता दें कि जिला प्रशासन एवं खाद्य विभाग द्वारा शहर के अलग-अलग स्थान पर होटल रेस्टोरेंट किराना दुकानों पर मिलावटी सामान मिलने की शिकायत की जांच की गई थी। जांच के सैंपल परीक्षण में फेल हो गए हैं जिसके बाद जिला प्रशासन एवं खाद्य विभाग में संबंधित संचालकों के खिलाफ 2 लाख 32 हजार रुपए के जुर्माना प्रकरण तैयार किए हैं।
जिला प्रशासन के मुताबिक आरबी किराना एवं पान मसाला प्रतिष्ठान, भारतीय किराना स्टोर जुमेराती, पारस किराना स्टोर बागसेवनिया, रोमन किराना स्टोर अशोका गार्डन, श्री रिसोर्ट इंदौर हाईवे, चौरसिया रेस्टोरेंट लांबाखेड़ा, आरबी हॉस्पिटल, दरबार रेस्टोरेंट एमपी नगर, रजवाड़ा ढाबा एवं रेस्टोरेंट खजूरी, कृष्णा डेरी दानिश नगर, शक्ति ट्रेड कटारा हिल्स, सुंदरलाल ट्रेडर्स पुराना बाजार, स्टोर वैष्णव होटल, मनसा ट्रेड एवं जकरिया एंड कंपनी पर यह प्रकरण बनाए गए हैं।
हेल्थ एंड लाइफ स्टाइल एक्सपर्ट विजेयता शर्मा का कहना है कि गर्मी के इन दिनों में होटल या रेस्टोरेंट में खाना खाने से बचना चाहिए। आम दिनों की अपेक्षा इन दिनों में जब हम घर में बने हुए सुबह के खाने को ही शाम को नहीं खा सकते तो रेस्टोरेंट या होटल्स में तो ऐसा रेयर ही होता है कि वहां खान-पान को लेकर कोई सिस्टम फॉलो करते हैं। अक्सर इस तरह की कार्रवाइयां सामने आती हैं। आए दिन हम पढ़ते हैं कि कभी खाने की चीजों में कॉकरोच, कभी छिपकली तो कभी कुछ निकला। वहीं इन दिनों में देर तक रखा गया खाना खराब हो जाता है। जिसे खाने फूड पॉइजनिंग का खतरा रहता है और सेहत गंभीर रूप से प्रभावित हो सकती है।
Updated on:
29 May 2024 11:25 am
Published on:
29 May 2024 11:18 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
