5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बड़ी खबर: डॉक्टर तीन साल तक करता रहा विवाहित से दुष्कर्म…

महिला ने हिम्मत दिखाई और सोमवार देर रात संबंधित टीटी नगर थाने पहुंचकर आरोपी डॉक्टर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई...

3 min read
Google source verification
forcely rape

भोपाल। टीटी नगर थाना क्षेत्र स्थित एक निजी हॉस्पिटल का एक डॉक्टर तीन साल तक विवाहित महिला के साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म की जानकारी किसी अन्य को देने पर आरोपी डॉक्टर द्वारा पीड़ित महिला को जान से मारने की धमकी भी दी जाती रही। सालों तक अपने साथ हो रही ज्यादती से तंग आकर महिला ने हिम्मत दिखाई और सोमवार देर रात संबंधित टीटी नगर थाने पहुंचकर आरोपी डॉक्टर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई।

ये हुआ मामला दर्ज...
टीटी नगर थाना पुलिस ने बताया कि फरियादी 28 वर्षीय महिला की शिकायत पर आरोपी डॉ.मुकेश नागर के खिलाफ बलात्कार कर जान से मारने की धमकी देने की धारा 376, 506 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पति से लिया था मोबाइल नंबर...
पुलिस का कहना है कि आरोपी डॉ. मुकेश नागर, आस्था हॉस्पिटल में नौकरी करता है। बीती 1 जनवरी 2015 को फरियादी महिला अपनी डिलेवरी कराने के लिए आस्था हॉस्पिटल में एडमिट हुई थी। डिलेवरी के बाद आरोपी डॉ.नागर ने पति से उसकी पत्नी का मोबाइल नंबर मांगा था। डॉक्टर का कहना था कि यदि तुम्हारी पत्नी को कोई भी मेडिकल जरूरत होगी, तो वह फोन पर बात करके उसे सुलझा देगा।

MUST READ : खाकी का खौफ खत्म!, गैंगरेप के बाद एक्शन में आई पुलिस को मनचलों ने 4 जगह दिखाया ठेंगा

पहले भी राजधानी में हो चुकी हैं रेप की घटनाएं:-
पिछले दिनों भी भोपाल में एक रेप केस चर्चा का विषय बना था। जिसमें कोचिंग से लौट रही छात्रा के साथ कुछ युवकों ने गैंगरेप किया। इस मामले ने पूरे देश को एक बार फिर से झकझोर कर रख दिया था। एक मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हाल ही में लड़की ने इस दर्दनाक घटना की आपबीती सुनाई।

उसने कहा, 'मैं जिंदगी भर ये नहीं सुनना चाहती, 'मैं बेचारी रेप पीड़ता हूं'। उसने कहा कि जिन्होंने मेरे साथ ऐसा किया है उन्हें इस गुनाह का एहसास होना चाहिए।

19 वर्षीय छात्रा ने पूरे समाज से सवाल खड़ा किया है, 'मैं खुद को पीड़िता जैसा क्यों महसूस करूं। आखिर क्यों इस समाज में जिसके साथ रेप होता है उसे पूरी जिंदगी रेप पीड़िता की तरह देखा जाता है। मैं ऐसा खुद के लिए जिंदगी भर सुनना पसंद नहीं करूंगी।

लड़की ने उन लोगों पर भी सवाल उठाया, जो लोग महिलाओं के कपड़ों पर कमेंट करते हैं कि कपड़े पहनने के तरीके की वजह से रेप होता है। इस पर उसने कहा कि जिस समय मेरे साथ यह घटना घटी उस समय मैंने पूरी आस्तीन की शर्ट और जींस पहनी थी। इसमें ऐसा क्या गलत है। उसने ये भी कहा कि यहां तक जो महिलाएं गांव में साड़ी पहनती हैं उनका भी तो रेप होता है।

उसने अपनी आपबीती सुनाते हुए बताया कि एफआईआर के मुताबिक मेरा 6 बार रेप हुआ था। चारों आरोपियों में से एक ने मेरा गला दबाने की भी कोशिश की लेकिन फिर वह रुक गया जब मैं बेहोश हो गई थी। उसने कहा कि जिस दिन मेरे साथ यह घटना उस दिन मैं छोटे रास्ते से गई थी। उस रास्ते से बहुत लोग जाते हैं। मैं उस रास्ते से जाने वाली कोई पहली लड़की नहीं थी।

उसने कहा कि आरोपियों ने मुझे एक ढाल की तरफ घसीट लिया और दूसरी तरफ ले गए। फिर मेरा उन लोगों ने रेप किया। थोड़ी देर बाद दो लोग और आ गए। उन्होंने मुझसे ये भी पूछा कि मैं कहा जा रही हूं, मैंने उन्हें अपने इलाके का नाम बताया तब उन्होंने कहा कि वहां तक जाने के लिए सुबह तक कोई ट्रेन नहीं है। फिर उन्होंने आपस में बात की और मुझे 3:30 तक रख सकते हैं। उनमें से एक आरोपी ने मेरा गला दबाने की कोशिश की फिर उन्होंने मुझे तब छोड़ा जब मैंने हाथ-पैर हिलाना बंद कर दिया।

इतना ही नहीं मेरा रेप होने के बाद जब मेरे पेरेंट्स ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई तो कहा गया कि फिल्मी कहानी है। लड़की ने बताया कि पुलिस ने कहा कि यह पूरी कहानी पैसे लूटने के लिए बनाई गई है। काफी मेहनत और समय के बाद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।