जबलपुर में जिस बंगले को खाली कराया गया है, वो भोपाल में पदस्थ एपीसीसीएफ अजीत श्रीवस्तव के नाम से आवंटित था। उनसे ये बंगला खाली कराया गया है। बताया जाता है कि, राज्य वन अनुसंधान केंद्र परिसर स्थित ये वीवीआइपी बंगला मंत्री शाह को छह माह से ज्यादा समय से आवंटित है। जबकि, खंडवा जिले में बंगला सीसीएफ से खाली कराया गया है। बंगला सीसीएफ के नाम से आवंटित है। इंदौर में डीएफओ स्तर के अधिकारियों के लिए जो बंगला आरक्षित था, वो अब मंत्री विजय शाह के लिए है।