18 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Bhopal / कांग्रेस के कद्दावर नेता का निधन, पूरे राज्य में शोक की लहर

कांग्रेस के कद्दावर नेता का निधन, पूरे राज्य में शोक की लहर

पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी का 83 साल की उम्र में निधन हो गया। कांग्रेस नेताओं ने जताया दुख।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 1 Mar 2024, 4:07 PM IST

congress leader aziz qureshi passes away

कांग्रेस के कद्दावर नेता का निधन, पूरे राज्य में शोक की लहर

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पूर्व राज्यपाल, पूर्व सांसद, मध्य प्रदेश के पूर्व केबिनेट मिनिस्टर और मध्य प्रदेश उर्दू अकादमी के अध्यक्ष रह चुके वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजीज कुरेशी का शुक्रवार को 83 साल की उम्र में निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि वो बीते कुछ समय से बीमार चल रहे थे। राजधानी भोपाल के अपोलो अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। हिंदू-मुस्लिम एकता के प्रतीक माने जाने वाले अजीज कुरेशी को उनके चाहने वाले 'भाई' के नाम से पुकारा करते हैं।


वैसे तो अजीज कुरैशी प्रदेश ही नहीं, बल्कि देशभर के लोगों में खासा पहचान रखते हैंस लेकिन मध्य प्रदेश के सीहोर से उनका खास लगाव रहा है। प्रदेश के विद्युत और सिंचाई मंत्री रहते हुए उन्होंने खासतौर से सीहोर मंडी में एमपीईबी का वर्कशॉप और इछावर में अनेक तालाबों की सौगात दी थी। जिलेभर में उनके समर्थकों का एक लंबा कारवां है। प्रदेश में अब उनके जैसा स्पष्टवादी, दबंग और कांग्रेस पार्टी के प्रति समर्पित नेता अन्य कोई नजर नहीं आता है।

यह भी पढ़ें- कुबेरेश्वर धाम में रुद्राक्ष महोत्सव, 5 से 13 मार्च तक भोपाल-इंदौर रोड पर ट्रैफिक रहेगा डाइवर्ट

पूर्व राष्ट्रपति स्वर्गीय डाक्टर शंकर दयाल शर्मा को आदर्श और राजनैतिक गुरु मानने वाले अजीज कुरैशी की भारतीय राजनीति और इतिहास में भी गहरी रुचि रहा करती थी। अपनी फुरसत के समय में वो कोई न कोई किताब ही पढ़ रहे होते थे। उनके निधन से प्रदेश ही नहीं, बल्कि देशभर में कांग्रेस पार्टी को अपूर्णीय क्षति हुई है। यही कारण है कि, प्रदेश के साथ साथ देशभर के बड़े-छोटे कांग्रेस नेताओं ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया है।

यह भी पढ़ें- लोन ले रहे हैं तो सावधान! 11.75 लाख का लोन लिया, 10 लाख चुका दिए, अब भी बकाया हैं 12 लाख

- तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष स्वर्गीय इंन्दिरा गांधी द्वारा चुने गए 100 कांग्रेस कार्यकर्ताओं में से एक रहे।
- साल 1959 में एआईसीसी से सहकारी प्रशिक्षण के लिए चयनित और मध्य प्रदेश में कांग्रेस सहकारी आयोजक के रूप में उन्होंने कार्य किया।
- साल 1980 में मध्य प्रदेश कांग्रेस इलेक्शन कमेटी के सचिव रहे।
- संस्थापक सदस्य भारतीय युवा कांग्रेस तथा भोपाल में उसके प्रथम महासचिव रहे।
- साल 1959 में अखिल भारतीय सेवादल रैली भोपाल हेतु परिवहन एवं स्वागत समिति में सचिव रहे।
- 1981-84 अध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री स्तर), मध्य प्रदेश राज्य मत्स्य विकास निगम, भोपाल।
- महासचिव 'फ्रेन्डस आंफ सोबियत यूनियन' मध्य प्रदेश शाखा।
- अध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री स्तर) मध्यप्रदेश उर्दू अकादमी।
- संस्थापक उपाध्यक्ष, नैशनल कांउसिल फार प्रमोशन आफ उर्दू लैंग्वेज।
- आल इंडिया तरक्क़ी-ए-उर्दू बोर्ड के उपाध्यक्ष।
- केन्द्रीय उर्दू विश्वविद्यालय के गठन हेतु भारत सरकार की उर्दू विश्वविद्यालय कमेटी के अध्यक्ष।

सदस्य रहे

1- मध्यप्रदेश राज्य बीस सूत्री कार्यक्रम कमेटी
2- सीनेट विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन
3- कोर्ट आफ भोपाल यूनीर्वसिटी
4- मध्यप्रदेश हाई कोर्ट बार।

- 1972-77 विधायक, मध्य प्रदेश विधान सभा।
- 1972-75 मंत्री – सिंचाई एवं ऊर्जा मध्यप्रदेश सरकार।
- 1976-77 मंत्री – शिक्षा एवं धर्मस्व मध्यप्रदेश सरकार।
- 1972 से अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सदस्य।
- 1977-80 महासचिव, मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी तथा मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी (आई)
- 1961-62 प्रभारी प्रचार एवं जनसम्पर्क प्रकोष्ठ, मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी।
- 1984 सांसद आठंवी लोकसभा कांग्रेस(आई) के लिए सतना मध्यप्रदेश से निर्वाचित।
- राजनीति विज्ञान के विभागाध्यक्ष 9वर्षो तक तथा प्रधानाचार्य अरविन्दो आर्ट एवं लॉ कालेज भोपाल में एक वर्ष तक।
- 23.06.2014 से 22.07.2014 तक राज्यपाल, उत्तर प्रदेश के पद का अतिरिक्त कार्यभार।
- 15 मई 2012 से महामहिम राज्यपाल उत्तराखण्ड।