कांग्रेस सरकार में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी (suresh pachauri) शनिवार को भाजपा में शामिल हो गए। उनके साथ ही कांग्रेस नेता अतुल शर्मा (Atul sharma), धार के पूर्व कांग्रेस सांसद गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी, पूर्व विधायक संजय शुक्ला, विशाल पटेल सहित 15 कांग्रेस नेता भी भाजपा में शामिल हो गए। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा, सीएम मोहन यादव, पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान, कैलाश विजयवर्गीय ने सभी को भाजपा की सदस्यता दिलाई।