30 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रामलला दर्शन के लिए अयोध्या की बस फ्री! श्रद्धालुओं का हो रहा सर्वे

22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम लला मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित किया गया है। रामलला के दर्शन करने के लिए अयोध्या जाने के लिए हर कोई बेकरार है। इसमें में शामिल होने के लिए भोपाल से अयोध्या के लिए जहां भोपाल रेल मंडल ने स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है वहीं कई बस भी चलाई जा रहीं हैं। इसी के साथ बीजेपी भी भक्तों को अयोध्या ले जाने के लिए सर्वे करा रही है।

2 min read
Google source verification
ram_yatra.png

22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम लला मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह

22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम लला मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित किया गया है। रामलला के दर्शन करने के लिए अयोध्या जाने के लिए हर कोई बेकरार है। इसमें में शामिल होने के लिए भोपाल से अयोध्या के लिए जहां भोपाल रेल मंडल ने स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है वहीं कई बस भी चलाई जा रहीं हैं। इसी के साथ बीजेपी भी भक्तों को अयोध्या ले जाने के लिए सर्वे करा रही है।

यह भी पढ़ें: क्रिसमस की छुट्टियों में बड़ा बदलाव, अब लगातार 5 दिनों तक बंद रहेंगे स्कूल

भोपाल से अयोध्या जाएंगी आधा दर्जन एसी बसें
शहर के बड़े प्राइवेट बस ऑपरेटरों ने स्पेशल परमिट पर भोपाल से अयोध्या के लिए बस चलाने का फैसला लिया है। भोपाल से अयोध्या का बस टिकट सामान्य श्रेणी में 1299 प्रति व्यक्ति पर बिक रहा है। इसी प्रकार एयर कंडीशन बसों में यह टिकट 1400 से 1500 तक बुक किया जा रहा है।
ऑनलाइन इंक्वारी के बाद प्राइवेट बस ऑपरेटरों ने स्पेशल परमिट लेकर बसों की संख्या बढ़ाने की कवायद शुरू की है।

यह भी पढ़ें: छुट्टियों का मजा किरकिरा करेगी बरसात! 7 दिनों तक बिगड़े मौसम का अलर्ट

वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ श्रद्धालुओं को अयोध्या ले जाने के लिए जिला भाजपा अपने स्तर पर सर्वे करवा रही है। सभी मंडलों में पदाधिकारी वार्ड वार लोगों से संपर्क कर सूची तैयार कर रहे हैं। स्थानीय विधायक एवं सांसद कोटे से वाहनों का इंतजाम किया जा रहा है ताकि श्रद्धालुओं को बगैर किसी असुविधा के अयोध्या ले जाया जा सके। संभावना है कि इस व्यवस्था में भक्त रामलला दर्शन के लिए अयोध्या तक बस की फ्री यात्रा कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें: राम मंदिर अयोध्या के लिए चलेंगी कम किराए की बस

इधर मौसम की खराबी के कारण राजा भोज एयरपोर्ट पर भोपाल से आगरा जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट रविवार सुबह कैंसिल हो गई, जिसके चलते 51 यात्री परेशान हुए। फ्लाइट मौसम के खराब होने के कारण कारण रद्द की गई है। फ्लाइट नं. 797 सुबह 8:45 पर भोपाल से उड़ान भरती है। इससे पहले 19 दिसंबर को भी भोपाल से मुम्बई जाने वाली फ्लाइट भी कैंसिल हुई थी। डेढ़ महीने में तीसरी बार यह फ्लाइट कैंसिल हुई है।

यह भी पढ़ें: पश्चिमी विक्षोभ से दो दिन कैसा रहेगा मौसम! बारिश पर आया बड़ा अलर्ट