script8 महीने से नहीं ली एक भी छुट्टी, अबतक 61 हजार लोगों को लगा चुकी हैं वैक्सीन, मिला सम्मान | gayatri srivastava applied 61000 vaccines without taking leave 8 month | Patrika News
भोपाल

8 महीने से नहीं ली एक भी छुट्टी, अबतक 61 हजार लोगों को लगा चुकी हैं वैक्सीन, मिला सम्मान

8 महीनों से बिना छुट्टी लिये 61 हजार वैक्सीन लगा चुकी हैं गायत्री श्रीवास्तव, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने किया सम्मानित।

भोपालSep 29, 2021 / 08:02 pm

Faiz

News

8 महीने से नहीं ली एक भी छुट्टी, अबतक 61 हजार लोगों को लगा चुकी हैं वैक्सीन, मिला सम्मान

भोपाल. देशभर में कोरोना को कंट्रोल में लाने के लिये वैक्सीनेशन को खासा महत्व दिया जा रहा है। इसी के चलते मध्य प्रदेश में लगातार वैक्सीनेशन महाअभियान चलकर अधिक से अधिक लोगों को वैक्सीनेट किया जा रहा है। हालांकि, टीकाकरण की सफलता सिर्फ सरकार द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता अभियान और वैक्सीनेशन अभियान से ही नहीं मिल रही है। इसके पीछे देशभर में लाखों हेल्थ वर्कर्स का भी बड़ा योदान है, जो जनवरी महीने से अब तक कोरोना वैक्सीनेशन की ड्यूटी पर तैनात हैं। इनमें से कुछ तो ऐसे भी जुनूनी हैल्थ वर्कर हैं, जो लोगों को वैक्सीनेट करने के इस अभियान में जी जान से जुटे हुए हैं। ऐसी ही एक हेल्थ वर्कर हैं भोपाल में रहने वाली गायत्री श्रीवास्तव।


भोपाल में रहने वाली गायत्री श्रीवास्तव भी वैक्सीनेशन अभियान में पूरे जुनून के साथ जुड़ी हुई हैं। हैरानी की बात ये है कि, उन्होंने जनवरी माह से लेकर अबतक एक दिन भी छुट्टी नहीं ली है। आपको ये भी जानकर हैरानी होगी, कि, गायत्री ने इस अवधि में अबतक 61 हजार से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाया है।

 

पढ़ें ये खास खबर- वैक्सीन लगाने पहुंची टीम, महिला ने किया इंकार, बोली- ‘शिवजी ने मना किया है’


गायत्री ने लिया बड़ा संकल्प

News

भोपाल के काटजू अस्पताल में सहायक नर्स मिडवाइफ (ANM) के पद पर सेवारत गायत्री श्रीवास्तव पहले दिन से ही कोरोना वैक्सीनेशन अभियान में जुड़ी हुई हैं। काम के प्रति उनके समर्पण का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि, गायत्री श्रीवास्तव 25 जनवरी से बिना छुट्टी लिए काम कर रही हैं और अब तक वैक्सीन की 61 हजार से ज्यादा डोज लगा चुकी हैं। गायत्री का संकल्प है कि, वो तब तक छुट्टी नहीं लेंगी, जब तक कम से कम एक लाख लोगों को वैक्सीन नहीं लगा देतीं, उन्होंने ये संकल्प लिया है।


चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने किया गायत्री का सम्मान

News

इसी कड़ी में चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग वैक्सीनेशन अभियान की व्यवस्थाओं की जांच करने के लिये काटजू अस्पताल पहुंचे, तो उन्हें गायत्री श्रीवास्तव के संबंध में जानकारी मिली। इसपर उन्होंने न सिर्फ गायत्री के इस योगदान की सराहना की, बल्कि उनका सम्मान भी किया। मंत्री सारंग ने कहा कि ‘गायत्री जैसे स्वास्थ्यकर्मियों के कारण ही प्रदेश वैक्सीनेशन में हर दिन नए कीर्तिमान स्थापित करने में समर्थ हो रही है।

 

पढ़ें ये खास खबर- तेजी से बढ़ रहे हैं दिल के मरीज, अगर आप भी खाते हैं नमकीन तो हो जाएं सावधान!


माया भी लगा चुकी हैं 64 हजार डोज

गौरतलब है कि, भोपाल की गायत्री श्रीवास्तव ही ऐसी एकमात्र हैल्थ वर्कर नहीं है, जो बिना रुके, बिना थके वैक्सीनेशन के महा अभियान में जुटी हुई हैं। गायत्री से अधिक वैक्सीन की डोज मध्य प्रदेश के छतरपुर अस्पताल की एएनएम माया अहिरवार भी लगा चुकी हैं। माया जनवरी माह से लेकर अबतक बिना छुट्टी लिये वैक्सीन की 64 हजार डोज लगा चुकी हैं। माया अहिरवार के साथ अब गायत्री श्रीवास्तव का नाम भी सेवा का जुनून रखने वालों में जुड़ गया है।

 

अमृत महोत्सव से स्वच्छता का संदेश, मिसेज इंडिया 2018 ने लिया अभियान में हिस्सा – देखें Video

https://www.dailymotion.com/embed/video/x84ja85

Home / Bhopal / 8 महीने से नहीं ली एक भी छुट्टी, अबतक 61 हजार लोगों को लगा चुकी हैं वैक्सीन, मिला सम्मान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो