27 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मोटापे से छुटकारे के लिए रामबाण है देसी घी! खाने के हैं ये गजब फायदे

कब्ज की शिकायत को दूर करने के अलावा रोग प्रतिरोधक बढ़ाने के साथ ही ह्दय घात से भी बचाता है ...

2 min read
Google source verification
profits of desi ghee

मोटापे से छुटकारे के लिए रामबाण है देसी घी! खाने के हैं ये गजब फायदे

भोपाल। घी को लेकर हमेशा ये विवाद रहा है कि ये मोटापे को बढ़ाता है। लेकिन आयुर्वेद की माने तो घी का उचित तरीके से सेवन वजन घटाने में काफी कारगर होता है। जानकारों के अनुसार चुंकि घी तैलीय खाद्य पदार्थ है अत: लोगों में ये धारणा आम है कि इससे वजन बढ़ता है।

वहीं आयुर्वेद के जानकारों का तर्क है कि घी भी दूध का ही एक रुप है। गाय या भैस का दूध एक संपूर्ण आहार माना जाता है। दूध से बनी दही, छाछ, लस्सी ,छेना सभी सेहत के लिए लाभकारी होता है। इसलिए आयुर्वेद यह कहता है कि दूध और उससे बनी घी भी लाभकारी होती है और यह वजन कम करने के साथ शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

वहीं आयुर्वेद के डॉक्टर राजकुमार कहते हैं कि देसी घी का सेवन करना हमेशा ही फायदेमंद होता है। ये आपके शरीर में अतिरिक्त चर्बी यानी फैट को कम करता है। उनके अनुसार घी में ऐसे तत्व होते हैं जो शरीर के डाइजेस्टिव सिस्टम को उत्तेजित करते हैं।

ऐसे में जब आपका पाचन तंत्र बेहतर होता है, तो आपके शरीर में अतिरिक्त चर्बी तेजी से कम होती है। उनके अनुसार भले ही घी पचने में थोड़ा भारी होता है, लेकिन यह पाचन तंत्र को बेहतर करता है इसलिए घी वजन घटाने में सहायक होता है। साथ ही घी इम्यून सिस्टम को भी बेहतर बनाता है।

डॉ. राजकुमार के अनुसार देसी घी में ओमेगा-3 फैटी एसिड और लिनोलिक एसिड होता है जो शरीर के फैट्स को कम करने में मदद करते हैं और साथ ही ये बेली फैट्स को भी तेजी से बर्न करता है।

इसके अलावा घी में एंटीऑक्सीडेंट होता है जिससे आपका इम्यून सिस्टम बेहतर होता है। उनका कहना है कि 1 चम्‍मच रोज खाली पेट घी खाने से स्वास्थ्य से जुड़ी बीमारियां दूर भाग जाती हैं। यदि आपको घी का फायदा उठाना हो तो इसे खाली पेट ही खाएं। साथ ही गरम दूध में एक चम्मच घी मिलाकर रात में खाने से कब्ज की शिकायत भी दूर होती है।

घी से कैसे दूर होता है मोटापा...
1. घी खाद्य पदार्थों को ब्रेकडाउन करने में मदद करता है।
2. घी से फैट एक जगह जमा नहीं हो पाता है जो वजन घटाने में सहायक होता है।
3. घी में लिनोलिक एसिड होता है जिससे वजन कम होता है।
4. घी के सेवन से मेटाबॉलिक रेट बढ़ता है जिससे शरीर का फैट कम होता है।
5. घी में कुछ तत्वों की मौजूदगी से पाचन तंत्र बेहतर होता है।

घी के अन्य लाभ...
- देसी घी में पाए जाने वाला विटमिन के हृदय धमनियों की रुकावट से बचाता है।
- देसी घी शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल घटाता है।
- देसी घी में एंटीकैंसर, एंटी वायरल गुण होते हैं।
- देसी घी में पाए जाने वाले विटामिन और पोषक तत्व हड्डियां मजबूत बनाते हैं और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं।
- देसी घी में विटामिन A, विटामिन K2, विटामिन D, विटामिन E जैसे पोषक तत्व होते हैं।