22 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Bhopal / एमपी के 7.50 लाख कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, मिलेगा इस योजना का लाभ

एमपी के 7.50 लाख कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, मिलेगा इस योजना का लाभ

Good News: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के रविन्द्र भवन में आयोजित कर्मचारी संघ का सीएम सम्मान अभिनंदन समारोह, सीएम मोहन यादव ने किया बड़ा ऐलान, जानें क्या है ये योजना, लाभ को लेकर क्या बोले मुख्यमंत्री...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Sanjana Kumar

•

Updated: 19 May 2025, 7:42 AM IST

cm mohan yadav

Good News MP Government health Insurance Scheme: मध्य प्रदेश के 7.50 लाख कर्मचारियों को स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ मिलेगा। अभी ये स्वास्थ्य बीमा के दायरे में नहीं थे। सभी को व्यक्तिगत बीमा कराना पड़ता था। परिवार में भी बीमारी पर अलग से खर्च होता है। बिल लगाने पर कुल खर्च की 10 से 15 फीसद राशि वापस मिलती, उसमें भी कई बार महीने लग जाते हैं।

बता दें कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बीमा योजना का लाभ देने संबंधी घोषणा कर दी है। रवींद्र भवन में राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम के सम्मान में अभिनंदन समारोह रखा। इसमें संघ के महामंत्री जितेंद्र सिंह सीएम के सामने यह विषय लाए। मंच से ही सीएम ने ये घोषणा की।

पेंशनर भी हो सकते हैं शामिल

प्रदेश में पेंशनर भी लंबे समय से बीमा योजना की मांग कर रहे हैं। कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों ने दावा किया कि सरकार ने पेंशनरों को भी इस लाभ के दायरे में शामिल करने का भरोसा दिया है।

कर्मचारियों की मांगों को अटकाया, लटकाया जाता था, ये ठीक नहीं

सीएम ने कहा, सरकार और कर्मचारी एक दूसरे के पूरक है। सरकारें निर्णय लेती हैं, कर्मचारी उसे नीचे तक पहुंचाते हैं। केंद्र कर्मचारियों को समय पर डीए दिया। अभी डबल इंजन की सरकार है। हम कैसे पीछे रहते। एचआरए, कुछ वर्षों से यह अटका था, इसे देखकर मन दुखी होता था। वो सारे अंतर, जिसे 9 साल तक अटकाने, लटकाने के काम होते थे, उन्हें देखकर दु:ख होता था। मैं समझता हूं यह उचित नहीं है। जिनका हक है, उन्हें समय पर देना चाहिए।

सीएम ने यह भी कहा

- भर्तियों को अटकाएंगे, जैसे-जैसे पद खाली होंगे स्वत: प्रक्रिया के तहत पद भरेंगे।

- मांगों के लिए आवेदन देने, प्रदर्शन करने की जरूरत नहीं पड़ने देंगे, रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विशेष अभियान चला रहे हैं।

- कर्मचारियों को आवास देंगे, किसी तरह की कोई परेशान नहीं आने देंगे।

- 9 वर्षों से लंबित हाउस रेंट अलाउंस की मांग को भी पूरा किया।

- तबादला नीति को लेकर सवाल उठाए गए, लेकिन समय आने पर इसे भी घोषित कर दिया है।

- न्यू मार्केट में बने 3000 नवीन आवासों का लोकार्पण कर कर्मचारियों को आवंटित किया गया।

- आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाओं को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के बीमा कवर का लाभ देने की स्वीकृति दे दी है।

ये भी पढ़ें: दुनिया का पहला ट्राइबल कैफे, 7 जनजातियों के ट्रेडिशनल अंदाज में कर सकेंगे लंच और डिनर

ये भी पढ़ें: सेकंड बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल जारी, सोमवार से लगेंगी स्पेशल क्लासेस