
राजधानी में छात्रा का दुपट्टा खींच छिपने के लिए धार्मिक स्थल में घुसे मनचले
भोपाल। बागसेवनिया इलाके में मिसरोद एसडीओपी कार्यालय के पास नानी के घर से लौट रही सातवीं की छात्रा का दो मनचलों ने सरेराह दुपट्टा खींच कर छेड़छाड़ की। छात्रा के शोर मचाने पर आरोपी घटना स्थल के पास स्थित धार्मिक स्थल में जा घुसे। मौके पर एकत्रित भीड़ ने दोनों मनचलों को जमकर पीटा। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। इसी बीच दूसरा पक्ष भी जमा हो गया। इलाके में तनाव की स्थिति बनने पर मौके पर पहुंची पुलिस धार्मिक स्थल से आरोपियों को निकालकर थाने लेकर आई।
शनिवार को दोनों आरोपियों पर छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर जेल भेज दिया। पुलिस के मुताबिक नई बस्ती बागमुगालिया निवासी 12 वर्षीय किशोरी सातवीं की छात्रा है। शुक्रवार देर शाम करीब साढ़े सात बजे वह अपनी नानी के घर से लौट रही थी। वह मिसरोद एसडीओपी कार्यालय के आगे गली में पहुंची ही थी कि मो. निहाल, मो राशिद ने उसका दुपट्टा खींचकर छेड़छाड़ करना शुरू कर दी। किशोरी के शोर मचाने पर आरोपी एक धार्मिक स्थल के अंदर घुस गए।
तनाव की सूचना पाकर पुलिस ने संभाला मोर्चा
घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। हालात यह हो गए कि आसपास के थानों से अतिरिक्त बल बुलाना पड़ा। पुलिस अधिकारियों ने किसी तरह घटना से गुस्साए लोगों को शांत करा दूसरे पक्ष को मौके से खदेड़ा। तब तक आरोपी धार्मिक स्थल में ही छिपे रहे। आरोपी भाग नहीं सके ऐसे में करीब आधा घंटे तक धार्मिक स्थल को घेरे रखा।
भागते वक्त गिरा, लगी चोट
पुलिस का कहना कि किशोरी के शोर मचाने पर दोनों आरोपी धार्मिक स्थल में छिपने के लिए भागे। तभी निहाल संतुलन खोकर सडक़ पर गिर पड़ा। उसके चेहरे-पैर में चोट लगी है। हालांकि निहाल के पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया कि छात्रा के परिजनों ने उनके साथ मारपीट कर अधमरा कर दिया।
Published on:
27 May 2018 06:29 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
