6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गरबा में गैर हिंदुओं की एंट्री पर सरकार की रोक के बाद चर्चा में आए पंडालों के बाहर लगे ये पोस्टर

सरकार के आदेश के बाद अब मध्य प्रदेश में गरबा आयोजन कराने वालों ने डांस पंडाल में गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर प्रतिबंध के लिए पंडालों के बाहर पोस्टर लगा दिए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 1 Oct 2022, 3:53 PM IST

News

गरबा में गैर हिंदुओं की एंट्री पर सरकार की रोक के बाद चर्चा में आए पंडालों के बाहर लगे ये पोस्टर

भोपाल. संस्कृति और पर्यटन मंत्री ऊषा ठाकुर और कई हिंदू संगठनों की गरबा पंडालों में बिना आईडी कार्ड देखे प्रवेश न देने की सलाह के बाद भी मध्य प्रदेश के कई शहरों में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर बवाल हुआ है। इसे देखते हुए प्रदेश सरकार ने भी गरबा पंडालों में आने वालों की आईडी कार्ड चेक करने का आदेश दिए हैं। सरकार से आदेश जारी होने का बाद अब मध्य प्रदेश में गरबा आयोजन कराने वालों ने डांस पंडाल में गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर प्रतिबंध के लिए पंडालों के बाहर पोस्टर लगा दिए हैं। सोशल मीडिया पर अब इन पोस्टर्स को लेकर खासा चर्चा होने लगी है। बता दें कि, सोमवार से देशभर में नवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी के चलते प्रदेश के लगभग सभी शहरों में 9 दिनों तक गरबा डांस का आयोजन किया जा रहा है।

सरकार द्वारा प्रतिबंध लगाए जाने के बाद सूबे के उज्जैन स्थित नानखेड़ा में गरबा आयोजन कराने वाले एक पंडाल ने गैर हिंदुओं के प्रवेश करने पर प्रतिबंध वाले पोस्टर लगाए गए हैं। पोस्टर में लिखा है कि,'इस क्षेत्र में गैर हिंदुओं का प्रवेश वर्जित है'। नानखेड़ा गरबा पंडाल के अध्यक्ष बहादुर सिंह राठौर के अनुसार, 'गैर हिंदू पंडाल में आकर आराजकता फैलाते हैं, सुरक्षित माहौल रखने के लिए हमनें पंडाल में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया है।'

यह भी पढ़ें- पति ने पत्नी को लेकर लगाई सुप्रीम कोर्ट में गुहार 'मेरी पत्नी महिला नहीं कुछ और है'


नर्मदापुरम में भी रोक

इसी तरह सूबे के नर्मदापुरम में भी श्री समर्पण वेलफेयर सोसाइटी द्वारा गरबा पंडाल में आने वालों के लिए एक ड्रेस कोड ही सुनिश्चित कर दिया है। साथ ही, पंडाल में आने वालों को बिना आईडी चेक कराए प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। गरबा आयोजक स्वदेश सैनी का कहना है कि, उन्होंने भारतीय परिधान को कंपल्सरी किया है। साथ ही, पंडाल में आने वाले हर व्यक्ति के लिए सुनिश्चित किया जा रहा है कि, वो हिंदू ही हो।

यह भी पढ़ें- रेल यात्री ध्यान दें : आज से लागू हुआ रेलवे का नया टाइम टेबल, कई ट्रेनों का समय बदला


गृहमंत्री ने दिए प्रदेश में इस व्यवस्था के आदेश

इस संबंध में गृह राज्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा गरबा आयोजकों को पहले ही आदेश दे चुके हैं कि, पंडाल में आने वाले लोगों के सख्ती से आईडी चेक की जाए। नरोत्तम मिश्रा ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि, 'नवरात्रि मां दुर्गा की पूजा करने वाला त्योहार है और ये हमारी आस्था का केंद्र है, ऐसे पवित्र अवसरों पर शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए आयोजकों को आईडी चेक करने के बाद ही किसी को गरबा पंडाल में प्रवेश देना होगा।'

अश्लील डांस के अलगे दिन, गरबा महोत्सव में छाए फिल्मी गीत, देखें वीडियो