6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पति ने पत्नी को लेकर लगाई सुप्रीम कोर्ट में गुहार ‘मेरी पत्नी महिला नहीं कुछ और है’

सुप्रीम कोर्ट में युवक ने आरोप लगाया कि, उसकी पत्नी महिला नहीं, बल्कि पुरुष है। वहीं, दूसरी तरफ महिला ने अपनी सफाई में इसकी वजह बताई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 1 Oct 2022, 2:15 PM IST

News

पति ने पत्नी को लेकर लगाई सुप्रीम कोर्ट में गुहार 'मेरी पत्नी महिला नहीं कुछ और है'

ग्वालियर. मध्य प्रदेश के ग्वालियर में रहने वाले एक युवक का पारिवारिक विवाद इस कदर का बढ़ गया है कि, उसे निपटाने के लिए अब उसने सुप्रीम कोर्ट से गुहार लगाई है। युवक का आरोप है कि, उसकी पत्नी महिला नहीं, बल्कि पुरुष है। वहीं, दूसरी तरफ महिला ने अपने शपथ पत्र में सफाई देते हुए कहा है कि, उसे हार्मोनल इंबैलेंस की शिकायत है, लेकिन वो महिला ही है। युवक की फरियाद पर सुनवाई करते हुए परिवार न्यायालय द्वारा इस शादी को पूर्व में शून्य घोषित किया गया था। पति-पत्नी के इस विवाद में युवती और उसके पिता के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करने के लिए आदेश दिए गए थे। लेकिन हाईकोर्ट ने इसे निरस्त कर दिया था। अब इस अजीबो गरीब शादी का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। यहां पति की ओर से याचिका दायर की गई है। यहां पति ने आरोप लगाया है कि, उसकी पत्नी महिला नहीं बल्कि पुरुष होने है।

यही नही, युवक ने कोर्ट से गुहार लगाई है कि, उसकी पूर्व पत्नी और उसके पिता के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया जाए। वहीं, महिला ने सुप्रीम कोर्ट में अपना जवाब पेश करते हुए कहा है कि, उसके पुरुष होने की बात बेमानी है। उसे कुछ हार्मोनल संबंधी समस्या है, जिसका इलाज भी कराया गया था। उसने अपने पति को धोखा नहीं दिया है।

यह भी पढ़ें- रेल यात्री ध्यान दें : आज से लागू हुआ रेलवे का नया टाइम टेबल, कई ट्रेनों का समय बदला


पति का आरोप- मेडिकल में हुई पुष्टि

आपको बता दें कि, ग्वालियर के रहने वाले युवक की शादी 13 जुलाई 2016 को मुरैना की रहने वाली एक युवती से शादी की थी। पति का आरोप है कि, शादी के बाद युवती ने अपने पति को शारीरिक संबंध नहीं बनाने दिए। लंबे समय तक जब ऐसा ही होता रहा तो पत्नी की इस बेरुखी से नाराज पति ने उसका मेडिकल करा दिया। पति ने बताया कि, मेडिकल जांच में इस बात की पुष्टि हुई कि, जिस महिला से उसने शादी की असल में वो महिला ही नहीं है, बल्कि पुरुष है। इसके बाद युवक तलाक का आवेदन लेकर हाईकोर्ट पहुंचा। कुटुंब न्यायालय ने इस शादी को इसी साल 14 जनवरी को शून्य घोषित कर दिया था।


हाईकोर्ट में एक और मामला लंबित

ठीक इसी तरह का एक अन्य मामला भी हाई कोर्ट में लंबित है। भिंड की लड़की के महिला न होकर पुरुष होने के आरोप उसके पति ने लगाए हैं और उसके पकि ने भी हाईकोर्ट में शादी को शून्य घोषित करने की मांग की है।

अश्लील डांस के अलगे दिन, गरबा महोत्सव में छाए फिल्मी गीत, देखें वीडियो