25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Bhopal / 5 जिलों में चने की खरीद सीमा बढ़ी.. पढ़ें पूरी खबर!

5 जिलों में चने की खरीद सीमा बढ़ी.. पढ़ें पूरी खबर!

किसानों के विरोध के बाद बैकफुट पर सरकार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 11 Apr 2018, 8:32 PM IST

chana

भोपाल। प्रदेश में किसानों के विरोध के चलते सरकार ने पांच जिलों में मंगलवार को चने की खरीद सीमा बढ़ा दी है। पहले 15 क्विंटल प्रति हेक्टेयर निर्धारित की गई थी, जो अब इन जिलों में 19 क्विंटल तक कर दी गई है। सरकार ने फसल कटाई प्रयोग के तहत आकलन करके औसत सीमा तय की थी। इसका विरोध हो रहा था। अब सीहोर में 18, रायसेन व विदिशा में 17 और नरसिंहपुर व छिंदवाड़ा में 19 क्विंटल होगी। दरअसल, सरकार 54 लाख मीट्रिक टन के चना उत्पादन के कारण खरीदी को लेकर खजाने पर आने वाले आर्थिक बोझ से चिंतित है। इस कारण प्रति उत्पादन सीमा तय की गई थी। अभी तक चना, मसूर और सरसों की सरकारी खरीदी अधिकतम 25 क्विंटल प्रतिदिन हो सकती थी। यानी कोई किसान तीनों फसल मिलाकर 30 क्विंटल लाता है तो उसे पांच क्विंटल वापस ले जाना पड़ता। अब किसान जितनी भी फसल खरीदी केंद्र पर लाएगा, उसकी पूरी खरीदी की जाएगी।

एक दिन की सीमा खत्म
किसानों से एक दिन में 25 क्विंटल ही उपज खरीदने की सीमा समाप्त कर दी गई है, लेकिन उत्पादन सीमा का फॉर्मूला लागू रहेगा। मुख्यमंत्री ने मंत्रालय में तीनों उपज की खरीदी प्रक्रिया की समीक्षा के दौरान यह निर्णय किया। साथ ही खरीदी अवधि भी नौ जून कर दी।

सीएम बोले- भंडारण पर ध्यान दो
मुख्यमंत्री ने कहा- यदि खरीदी केंद्र बढ़ाने की जरूरत होती है तो अतिरिक्त केंद्र खोल दिए जाए। हर दिन खरीदी की पूरी मॉनिटरिंग हो। भंडारण की पर्याप्त व्यवस्था की जाए। खरीदी खर्च को लेकर भी सीएम को ब्योरा दिया गया। सीएम ने कृषक समृद्धि योजना के तहत 10 लाख 21 हजार किसानों को 15 व 16 अप्रैल को बड़ा कार्यक्रम करके करीब 1677 करोड़ रुपए बैंक खातों में प्रोत्साहन राशि के देने की तैयारी के निर्देश भी दिए हैं।

फसल कटाई प्रयोग किया गया था। इस आधार पर ही औसत उत्पादन सीमा तय की थी। पांच जिलों में विरोध था, इस कारण उन जिलों में उत्पादन की सीमा बढ़ाई गई है।
- राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव, कृषि विभाग