10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सरकार ने की बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 18 आईपीएस अधिकारी हुए इधर के उधर

सरकार ने की बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 18 आईपीएस अधिकारी हुए इधर के उधर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 8 May 2018, 3:51 PM IST

ips oficer, transfer, bhopal patrika, patrika news, bhopal news, administrative, bhopal administrative, state governamnet, mp gvernment,

भोपाल| विधानसभा चुनाव 2018 के ठीक पहले सरकार की और से एक बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की गई है। जिसके चलते प्रदेश के कई आईपीएस अफसरों का इधर से उधर स्थानान्तरण किया गया है। प्रदेश के जिन आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर हुआ है। इसके कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है।

वैसे तो प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के स्थानान्तरण होना आम बात है। पर, जानकारी के अनुसार राज्य शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के अफसरों के बाद भारतीय पुलिस सेवा के अफसरों का भी ट्रांसफर किया गया है। मंगलवार को इस संबंध में सूची जारी की गई। जिसमें आईपीएस अफसरों के नाम है, जिनका तबादला हुआ है। सूची के अनुसार लगभग 18 आईपीएस अफसरो का तबादला किया गया हैै।

राज्य शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के अफसरों के बाद भारतीय पुलिस सेवा के अफसरों के तबादले किए हैं| मंगलवार को आईपीएस तबादले की सूची जारी की गई है| आदेश के अनुसार 18 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं|

मिली सूचना के अनुसार 1987 बैच के आईपीएस विजय यादव को भोपाल का एडीजी बनाया गया। भोपाल एडीजी के पद अरूणा राव को पदस्थ किया गया है, जो सुरक्षा एंजेसी के लिए पदस्थ है। खेल कूद एवं युवा कल्याण मप्र का संचालक एसएल थाउसेन को बनाया गया है। अन्वेष मंगलम अति पुलिस महानिदेशक, महिला अपराध पुलिस मुख्यालय भोपाल पदस्थ किया है|

-एसपी सिंह को भोपाल में उप महानिरीक्षक के पद पर पदस्थ किया गया है। आईजी राकेश गुप्ता का उज्जैन में पदस्थ किया गया है। रीवा रेंज के उप महानिरीक्षक अविनाश शर्मा। एमएस सिकरवार उप महानिरीक्षक नार्को तथा पीएस उइके को शहडोल का उप महानिरीक्षक बनाया गया है।

वही इससे पहले भी मध्यप्रदेश की व्यवस्थाओं को और सुद्रढ़ करने व लोगों तक सारी सुविधााएं समय पर पहुंचाने के लिए सरकार की ओर से लगातार कोशिशें की गई थी। इसी के चलते अपनी योजनाओं व नागरिक सुरक्षा को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए सरकार की और से कुछ बड़े अफसरों को इधर से उधर किया गया था। यानि सरकार ने कुछ आईएएस व आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर किया था।

सरकार की यह कार्यवाही एक बड़ी प्रशासनिक सर्जरी मानी जा रहीे है। जानकारों का मानना है कि चुनाव नजदीक आ रहे हैं, ऐसे में सरकार अपनी योजनाओं की जानकारी घर घर पहुंचाना चाहती है इसके अलावा जहां कमियां हैं उन्हें भी जल्द से जल्द ठीक करना चाहती है, इन्हीं सब कारणों के चलते यह ट्रांसफर किए गए थे।