छात्रों को इस नई तकनीक की पढ़ाई कराने के लिए पहले शिक्षकों को पढञाने के लिए ट्रेंड होना ज़रूरी है, इसके लिए स्कूल शिक्षा विभाग जल्द ही शिक्षकों को पढ़ाई की नई तकनीक सिखाने के लिए ट्रेनिंग शुरुआत करने वाला है। हालही में इसके तहत स्टेट रिसोर्स ग्रुप के शिक्षकों को ट्रेनिंग दी जा रही है, जो जिला डाइट रिसोर्स ग्रुप के शिक्षकों को प्रशिक्षित करेंगे, जिसकी तारीख जल्द ही आ जाएगी। इसके बाद, जिला रिसोर्स ग्रुप के ये शिक्षक ब्लॉक भर में जाकर शिक्षकों को इन विषयों को लेकर ट्रेन्ड करेंगे। हाई और हायर सेकंडरी के लिए वर्तमान में गणित और विज्ञान विषय की ट्रेनिंग दी जा रही है। ट्रेनिंग लेने के लिए शिक्षकों के अलग-अलग बेच चल रहे हैं। शिक्षक ट्रेनिंग लेने के बाद जिले के अन्य चयनित शिक्षकों को पढ़ाने का तरीका सिखाएंगे।