दिल्ली में हलचल
उधर, दिल्ली से खबर है कि मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारी अंतिम दौर में है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रविवार को ही दिल्ली पहुंच गए थे। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, संगठन महामंत्री बीएल संतोष के साथ सीक्रेट मीटिंग की। सोमवार को चौहान प्रधानमंत्री मोदी के साथ शाम 4 बजे मुलाकात करेंगे। इसके साथ ही गृहमंत्री अमित शाह के साथ भी मुलाकात का वक्त मांगा गया है। मुख्यमंत्री चौहान के साथ मध्यप्रदेश के भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा और संगठन महामंत्री सुहास भगत भी दिल्ली में ही हैं। नड्डा और संतोष से मुलाकात के बीच मुख्यमंत्री देर शाम केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के निवास पर भी गए। माना जा रहा है कि वे सभी समीकरणों को साधने की कोशिश कर रहे हैं। इस बीच चौहान का कार्यक्रम सिंधिया के साथ भी माना जा रहा है। क्योंकि नए मंत्रियों में सिंधिया गुट के करीब 10 नेता शामिल किए जा रहे हैं।