सरकारी नौकरी करने के इच्छुक व्यक्ति एमपीआरडीसी की आधिकारिक वेबसाइट mprdc.gov.in पर जाकर आवेदन पत्र को भर सकते हैं। इसमें से जनरल मैनेजर के पद के लिए ऑफलाइन आवेदन करना होगा। कंपनी द्वारा 7 जनवरी 2022 को जारी भर्ती विज्ञापन (सं. 14742/MPRDC/858/HR/2022) के अनुसार मैनेजर, असिस्टेंट जनरल मैनेजर, डिप्टी जनरल मैनेजर, जनरल मैनेजर और एकाउंटेंट के 126 पदों पर भर्ती की जानी है। सभी पदों के लिए आयु सीमा 31 जनवरी 2022 को 25 वर्ष से 64 वर्ष निर्धारित है।