17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बड़ी खबर : सरकार ने दिया बड़ा झटका, बचत योजनाओं पर फिर घटाई ब्याज दरें!

सभी छोटी बचत योजनाओं पर त्रैमासिक आधार पर बदलाव हो रहा है...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 20 Feb 2018, 1:50 PM IST

savings

भोपाल। केंद्र सरकार ने नए साल से एनएससी और पीपीएफ समेत छोटी बचत योजनाओं के ब्याज में कमी कर दी है! ब्याज दरों में 0.2 फीसदी की कटौती का फैसला जनवरी से मार्च की अवधि के दौरान लागू किया। यह कदम बैंकों को कम जमा दरों के लिए प्रोत्साहित करने के लिए उठाया गया है।

वित्त मंत्रालय से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि वरिष्ठ नागरिकों की पांच वर्षीय बचत योजनाओं पर ब्याज दर 8.3 फीसदी ही रहेगी। इनकी योजनाओं पर त्रैमासिक ब्याज दिया जाता है।

वहीं भोपाल सहित मध्यप्रदेश के अनेक जिलों में सरकार की इस कटौती से नाराजगी है। लोगों का कहना है कि सरकार लगातार ब्याज की दरों में कटौती कर, सेंविग कराने में बढ़ौतरी करती नहीं दिखती है।

वहीं जानकारों का मानना है कि शायद सरकार बैंक में पैसा रखने की बजाय लोगों को इनवेस्ट करने के लिए प्रेरित करने के तहत ऐसे कदम उठा रही है।

हम लोग पीपीएफ जैसी छोटी छोटी सेविंग इसलिए करते हैं, ताकि बाद में हमें एक हेंडसम एमाउंट मिल सके। लेकिन सरकार द्वारा बयाज की दरें कम कर देने का असर हमारी इस बचत पर भी पड़ेगा। जो कि निगेटिव इम्पेक्ट देगा।
- राजेश आर्य, कर्मचारी निजी कंपनी भोपाल

एक ओर सरकार बच्चों के भविष्य की बात करती है, वहीं सुकन्या समृद्धि खातों के ब्याज में कमी कर रही है। ये हमारी बचत को प्रभावित करेगा, जो कि अनुचित है।
- अल्का शर्मा, गृहणी भोपाल

जहां तक हम सोचते हैं सरकार द्वारा जानबुझकर इन ब्याज दरों को कम किया गया है। जिससे लोग बैंकों में पैसा इक्ट्ठा करने की बजाय उसे कहीं इन्वेस्ट करें। जिससे पैसा कहीं ब्लॉक यानि स्टोर होने की बजाय मार्केट में रोटेट होता रहे।
- पीके गोयल, अर्थशास्त्र के जानकार

दरअसल सरकार की ओर से राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र (एनएससी), सुकन्या समृद्धि खाता, किसान विकास पत्र (केवीपी) और पब्लिक प्रोविडेंट फंड (पीपीएफ) जैसी योजनाओं के लिए ब्याज दरों में कमी की गई है। हालांकि बैंक खातों के सेविंग अकाउंट पर 4 फीसदी वार्षिक दर बनी रहेगी। पिछले साल अप्रैल से सभी छोटी बचत योजनाओं पर त्रैमासिक आधार पर बदलाव हो रहा है।

अधिसूचना के अनुसार, पीपीएफ और एनएससी पर 7.6, केवीपी पर 7.3 फीसदी ब्याज मिलेगा। सुकन्या समृद्धि खाते पर अब ब्याज दर 8.3 फीसदी से घटकर 8.1 फीसदी रह जाएगी।

एक से पांच साल तक के टर्म डिपोजिट पर ब्याज दर 6.6 से 7.4 फीसदी और पांच वर्षीय रिकरिंग डिपोजिट पर 6.9 फीसदी ब्याज दर रहेगी। इनमें ब्याज का भुगतान त्रैमासिक होता है। वहीं आवर्ती जमा पर ब्याज दर 6.9 प्रतिशत होगी।

ऐसे समझें...
दरअसल सरकार ने राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र और लोक भविष्य निधि (पीपीएफ) समेत लघु बचत योजनाओं पर ब्याज दर में पिछले दिनों 0.2 प्रतिशत की कटौती की। यह कटौती जनवरी-मार्च अवधि के लिए है। इससे बैंक जमा पर मिलने वाले ब्याज में कमी कर सकते हैं।
पूर्व वर्ष अप्रैल से लघु बचत योजनाओं पर ब्याज दरों में तिमाही आधार पर बदलाव किया जा रहा है।
अधिसूचना के मुताबिक पीपीएफ तथा एनएससी पर ब्याज दर 7.6 प्रतिशत मिलेगी जबकि केवीपी पर 7.3 प्रतिशत होगी और यह 11 महीने में परिपक्व होगा।

हालांकि, बचत जमा पर ब्याज दर को सालाना 4 प्रतिशत पर बरकरार रखा गया है
मंत्रालय ने 2017-18 की चौथी तिमाही के लिए ब्याज दर को अधिसूचित करते हुए कहा, 'सरकार के फैसले के आधार पर लघु बचत योजनाओं पर ब्याज दरों को तिमाही आधार पर अधिसूचित किया जाता है।'
प्रत्येक तिमाही ब्याज दर निर्धारित किये जाने की घोषणा करते हुए मंत्रालय ने कहा था कि लघु बचत योजनाओं पर ब्याज दरें सरकार के बांड के रिटर्न से जुड़ी होगी।