हालांकि कॉफी पर कई सालों से प्रयोग किया जा रहा है, लेकिन ग्रीन कॉफी पिछले कुछ सालों से ही लोगों में पॉपुलर हुई है। इसमें मौजूद पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट्स और मेटाबॉलिज्म बढ़ाने वाले तत्व सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। दरअसल आप अब तक जिस ब्राउन कॉफी को पीते रहे हैं, ग्रीन कॉफी भी वही है। फर्क केवल इतना है कि कॉफी के बीजों को रोस्ट (भून) कर दिया जाता है, जिससे उनका रंग ब्राउन हो जाता है। इसके साथ ही रोस्ट करने के दौरान कॉफी में प्राकृतिक रूप से मौजूद पोषक तत्व खत्म हो जाते हैं। मगर उसी कॉफी को अगर प्राकृतिक स्वरूप यानी ग्रीन कॉफी के रूप में प्रयोग करें, तो उससे आपको स्वास्थ्य से संबंधित कई लाभ मिलते हैं।