30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गुजरात के मोरबी में हुए हादसे पर सीएम शिवराज ने जताया दुख

ब्रिज टूटने से 60 लोगों की मौत की खबर..मृतकों में 25 से ज्यादा बच्चे
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 30 Oct 2022, 10:23 PM IST

gujrat.jpg

भोपाल. गुजरात के मोरबी में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। केबल सस्पेंशन ब्रिज टूटने से करीब 400 लोग मच्छु नदी में गिर गए। घटना रविवार शाम करीब 6.30 बजे की है जब केबल सस्पेंशन ब्रिज टूटने से करीब 400 लोग मच्छु नदी में गिर गए। मोरबी के पूर्व भाजपा विधायक कांति अमृतिया ने दावा किया है कि हादसे में अब तक 60 लोगों के शव निकाले जा चुके हैं। इनमें 25 से ज्यादा बच्चे भी शामिल हैं। गुजरात सरकार के मंत्री बृजेश मेरजा ने पहले 35 लोगों की मौत की बात कही थी, बाद में उन्होंने भी 60 मौतों की पुष्टि की। रेस्क्यू के लिए वायुसेना के गरुड़ कमांडो रवाना हो गए हैं। वहीं मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर हादसे पर दुख जताया है।

सीएम शिवराज ने हादसे पर जताया दुख
सीएम शिवराज ने ट्वीट कर लिखा- गुजरात के मोरबी में मच्छू नदी पर निर्मित पुल के गिरने से हुई दुर्घटना में अमूल्य जिंदगियों के असमय निधन का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और लापता भाई-बहनों के सकुशल होने की प्रार्थना करता हूं।

कमलनाथ ने भी जताया दुख
कमलनाथ ने लिखा- गुजरात के मोरबी में पुल दुर्घटना अत्यंत दुखद है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि राहत और बचाव दल को तुरंत सफलता मिले और ज्यादा से ज्यादा लोगों को सुरक्षित बचाया जा सके।

6 महीने से बंद था पुल, 5 दिन पहले ही खोला गया
बताया गया है कि यह पुल पिछले 6 महीने से बंद था। हाल ही में करीब 2 करोड़ रुपए की लागत से इसके मरम्मत का काम पूरा किया गया था। दिवाली के एक दिन बाद यानी 25 अक्टूबर को इसे आम लोगों के लिए खोला गया था। जिला प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर (02822243300) जारी किया है। इसके अलावा घायलों के इलाज के लिए मोरबी और राजकोट हॉस्पिटल में इमरजेंसी वार्ड बनाया गया है।

यह भी पढ़ें- 'बाहरवाली' के कहने पर घरवाली पर सितम, पति-प्रेमिका पर मामला दर्ज