30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘बाहरवाली’ के कहने पर घरवाली पर सितम, पति-प्रेमिका पर मामला दर्ज

प्रेमिका के चक्कर में करीब 12 साल से पत्नी पर सितम ढा रहा था पति...अब हिम्मत जुटाकर उठाई आवाज...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जावरा

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 30 Oct 2022, 4:30 PM IST

jawara.jpg

जावरा. पति-पत्नी के बीच वो की एंट्री से हंसता खेलता परिवार तबाह हो जाता है। ऐसा ही एक मामला रतलाम के जावरा में सामने आया है जहां आशिक मिजाज पति व उसकी प्रेमिका के खिलाफ पत्नी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि प्रेमिका की बातों में आकर पति उसे टॉर्चर करता है और अब तो मारपीट करने लगा है। ये हालात तब है जब महिला की शादी को 12 साल का लंबा वक्त गुजर चुका है। महिला ने पति से अपनी जान को खतरा बताते हुए पुलिस से सुरक्षा की गुहार भी लगाई है। वहीं पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर उसके पति व प्रेमिका के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में ले लिया है।

बाहरवाली के कहने पर घरवाली पर सितम
'वो' के चक्कर पति के द्वारा पत्नी पर सितम ढाने और मारपीट करने का ये मामला रतलाम जिले के जावरा थाना इलाके के हनुमंत्या गांव का है जहां रहने वाली महिला ने अपने पति से परेशान होकर पुलिस में पति व उसकी प्रेमिका के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी को 12 साल का वक्त गुजर चुका है। शादी के बाद भी पति के दूसरी औरत से संबंध हैं जो कि बांछड़ा समाज से ताल्लुक रखती है। महिला के मुताबिक पति रामनिवास प्रेमिका की बातों में आकर उसे सालों से परेशान कर रहा है। शुरुआत में तो उसने ये सोचा कि वक्त के साथ सब ठीक हो जाएगा लेकिन पति की हरकतों में कोई बदलाव नहीं आया उल्टा वक्त के साथ पति के सितम बढ़ते चले गए। अब तो पति प्रेमिका के कहने पर उसके साथ मारपीट करने लगा है और उसे जान से मारने की धमकी भी दी है।

यह भी पढ़ें- पिता का आरोप : सूर्यग्रहण की रात बेटे को कजली लगाकर किया तंत्र मंत्र, निकाला गढ़ा धन

जान से मारना चाहता है- पत्नी
पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया है कि पति ने उसे जान से मारने की धमकी दी है, उसकी जान को खतरा है। पति के द्वारा की गई मारपीट में महिला को चोटें भी आई थीं, फिलहाल महिला अपने मायके में रह रही है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर उसके पति व उसकी प्रेमिका के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। माननखेड़ा पुलिस चौकी प्रभारी अय्यूब खान का कहना है कि महिला अपराध को लेकर पुलिस काफी गंभीर हैं और इस मामले में भी किसी तरह की लापरवाही नहीं बरती जा रही है।

यह भी पढ़ें- 47 साल के शख्स ने 19 साल की गर्लफ्रेंड के लिए चुराए पत्नी-बेटी के जेवरात, जानिए पूरा मामला

यह भी पढ़ें- एक दिल तोड़कर दूसरे से दिल जोड़ने भागी नई नवेली दुल्हन, जानिए पूरा मामला