31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पिता का आरोप : सूर्यग्रहण की रात बेटे को कजली लगाकर किया तंत्र मंत्र, निकाला गढ़ा धन

नाबालिग बच्चे के पिता ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत...वो गड्ढा भी दिखाया जहां से गढ़ा धन निकाले जाने की आशंका  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टीकमगढ़

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 29 Oct 2022, 9:45 PM IST

tikamgarh.jpg

टीकमगढ़/पृथ्वीपुर. टीकमगढ़ जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। घटना पृथ्वीपुर थाना इलाके के दर्रेठा गांव की है जहां रहने वाले एक शख्स ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि सूर्यग्रहण यानि 25 अक्टूबर की रात को कुछ लोगों ने उसके बेटे को तंत्र मंत्र में शामिल किया और फिर गढ़ा हुआ धन खोदकर ले गए। पिता का कहना है कि देर रात जब बेटा घर पहुंचा तो उसने पूरी घटना के बारे में उन्हें बताया जिसके बाद अगले दिन पिता बेटे को लेकर थाने पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई। पिता ने कुछ लोगों के नाम भी पुलिस को बताए हैं। पुलिस बच्चे के पिता की शिकायत की जांच कर कार्रवाई की बात कह रही है।

कजली लगाकर निकाला खजाना
दर्रेठा गांव के रहने वाले बृजलाल अहिरवार ने पुलिस में शिकायत करते हुए आरोप लगाया है कि उसका 13 साल का बेटा मयंक अहिरवार को 25 अक्टूबर सूर्यग्रहण पड़ने वाली शाम को तालाब के पास खेल रहा था। तभी आकाश केवट, भुमानीदास केवट आए और उसे गांव में ही मंडीबाग के पास ले गए। आगे चलकर रास्ते में दो लोग और मिल गए, चारों लोग उसे मंडी बाग में एक घर में ले गए। वहां पर लड़के को पानी और दूध पिलाया और उसके हाथ पर काजल लगाकर उसके साथ तंत्र मंत्र विद्या करके लड़के से धन के बारे में पूछने लगे। कजली लगाकर लड़के से कुछ मंत्र बोलने के लिए कहा इसके बाद लड़के के बताए अनुसार उसे कुछ होश नहीं रहा। जब लड़के को रात में होश आया तो वहां पर कोई नहीं था। इसके बाद डरते हुए रात में अकेले अपने घर पहुंचा और पूरी घटना की आपबीती बताई।

यह भी पढ़ें- 47 साल के शख्स ने 19 साल की गर्लफ्रेंड के लिए चुराए पत्नी-बेटी के जेवरात, जानिए पूरा मामला

खुदा हुआ गड्डा भी दिखाया
बच्चे के पिता बृजलाल ने बच्चे के बताए स्थान पर जाकर देखा तो वहां एक गड्ढा खुदा हुआ था उसका कहना है कि इसी जगह से गढा हुआ धन निकाला गया है। जिसके बारे में भी उसने पुलिस को बताया है। बृजलाल अहिरवार ने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और गढे मिले धन को बरामद कर शासन के कोष में जमा कराने की मांग की है। इस संबंध में एसडीओपी संतोष पटेल का कहना है कि इस तरह की उन्हे जानकारी नहीं है, अगर किसी द्वारा शिकायत की गई है तो मामले को संज्ञान में लेकर जांच कराते है और मामले में जो भी सच्चाई होगी। उस दिशा में निश्चित रुप से कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- अफसर हो तो ऐसा : बिन मां-बाप की 4 साल की बच्ची का कराया मुंबई में इलाज, दिल में थे 3 सुराख