19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Bhopal / ‘कविता बैसाखी’ के विजेताओं को खुद गुलजार ने किया सम्मानित

‘कविता बैसाखी’ के विजेताओं को खुद गुलजार ने किया सम्मानित

रवींद्र भवन में हुआ विजेताओं का सम्मान, ऑनलाइन बुलाई गईं एंट्रीज में आईं 1400 कविताओं में से गुलजार ने चुनीं 10 सर्वश्रेष्ठ कविताएं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 16 Jun 2018, 3:42 PM IST

bhopal, bhopal news, bhopal patrika, patrika news, patrika bhopal, bhopal mp, ravindra bhawan, arushi sanstha, compitition, gulzaar, gulzaar poetry, pwd people, viklang, disable people, winners, poem, baisakhi,

'कविता बैसाखी' के विजेताओं को खुद गुलजार ने किया सम्मानित

भोपाल। आरुषि और सामाजिक न्याय व नि:शक्तजन कल्याण विभाग की ओर से आयोजित ऑनलाइन कविता प्रतियोगिता 'कविता बैसाखी' की आई एंट्रीज में से गीतकार-लेखक गुलजार ने 10 सर्वश्रेष्ठ कविताओं को चुना है। इन विजेताओं को शनिवार को रवींद्र भवन में आयोजित कार्यक्रम में गुलजार ने सम्मानित किया। कार्यक्रम में मंत्री विश्वास सारंग भी तौर मौजूद रहेंगे। यह प्रतियोगिता आयोजित करने का मकसद विकलांगता के विषय में लोगों की सोच को जानना था। प्रतिभागियों को 75 शब्दों में कविता लिखनी थी। इसमें देशभर से 1400 से ज्यादा एंट्रीज आईं थीं जिनमें से 10 बेस्ट कविताओं को गुलजार ने खुद चुना है। इन विजेताओं को फस्र्ट प्राइज 30 हजार, सेकंड प्राइज 20 हजार और थर्ड प्राइज 15 हजार रुपए दिए गए। बाकी 7 विनर्स को 5-5 हजार रुपए का पुरस्कार दिया गया।


ये हैंं विनर्स
1. पूनम सूद, फैजाबाद

2. आरती वर्मा, चंडीगढ़

3. ऋषिकेश मुरगुंडे, पुणे

4. नेहा भावसार, बेंगलुरू

5. कोशिश, नई दिल्ली

6. हेमंती गोसाईं, देहरादून

7. राहुल गौर, भोपाल

8. अनिल जीनगर, मुंबई

9. मनोज छाबड़ा, हिसार

10. मोहित कटारिया, बेंगलुरू

बच्चें हुए खुश
गुलजार साहब से मिलकर और उनसे प्राइज पाकर बच्चे बहुत खुश हुए। बच्चों का कहना था कि हमने गुलजार साहब को देखकर ही लिखना सीखा है। बच्चों ने बताया कि गुलजार साहब का वह पहला गाना हम तुम चोरी से बंधे एक डोरी से... जो हमारे माता पिता की जनरेशन के साथ साथ हमारी जनरेशन में भी खूब फेमस है। हम अक्सर गुलजार साहब को याद इस गाने को गुनगुनाते रहते है। हम चाहते है कि हम गुलजार साहब के तरह ही बहुत अच्छा लिख सके।

विकलांगता के प्रति जाना लोगों का नजरिया
इस कार्यक्रम में लोगों का विकलागंता के प्रति नजरिया जाना गया। क्योंकि इस कार्यक्रम का मकसद ही यह था कि लोग उन लोगों के बारे में क्या सोचते है। गुलजार साहब के अनुसर शायद इस कार्यक्रम का मकसद सार्थक हो गया। लोगों के मन में विकलांगता बच्चों के प्रति बहुत ही सकारात्मक भाव है।