जानकार बता रहे हैं कि, ये वायरस कोरोना से अधिका खतरनाक हो सकता है। अगर इसकी रोकथाम सही समय पर नहीं की गई, तो ये लोगोंको अधिक प्रभावित कर सकता है। जहां एक तरफ कोरोना से संक्रमित होकर मरने वालों की संख्या मात्र 2 फीसदी है, वहीं इससे संक्रमित होकर मरने वालों का आंकड़ा 38 फीसद पाया गया है। स्थानीय स्वास्थ विभाग के अधिकारी का कहना है कि, जिस तरह अब तक कोरोना के इलाज के लिए अब तक कोई पर्याप्त मेडिसिन नहीं बन सकी है, ठीक उसी तरह इस नए वायरस की भी कोई मेडिसिन नहीं है। ऐसे में हम कोरोना से बचाव के जो प्रीकॉशन्स ले रहे हैं यानी घर में रहकर बचाव करना ही इस संक्रमण से बचने का सबसे बढ़िया तरीका है।