23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Bhopal / Western Disturbance Effect : विदर्भ में फिर बना चक्रवात, MP के 8 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश के आसार

Western Disturbance Effect : विदर्भ में फिर बना चक्रवात, MP के 8 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश के आसार

विदर्भ में ऊपरी हवाओं में बने चक्रवात बना है। जिसका असर, आगामी 24 घंटो में मध्य प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की बारिश के साथ तेज हवाओं के चलने की संभावना है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 6 Apr 2020, 3:51 PM IST

Western Disturbance Effect

Western Disturbance Effect : विदर्भ में फिर बना चक्रवात, MP के 8 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश के आसार

भोपाल/ मध्य प्रदेश में एक बार फिर बारिश की संभावनाएं बढ़ गई हैं। दरअसल, विदर्भ में ऊपरी हवाओं में बने चक्रवात बना है। जिसका असर, आगामी 24 घंटो में मध्य प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है। भोपाल मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक उदय सरवटे के मुताबिक, विदर्भ में ऊपरी हवाओं में एक चक्रवात बनने के साथ बंगाल और अरब सागर की ओर नमी बढ़ने लगी है, जिसका असर देश के उत्तरी राज्यों के साथ साथ मध्य प्रदेश के कई जिलों में पड़ने की संभावना है। प्रदेश के करीब 8 जिलों में बारिश की अधिक और अन्य जिलों में कम संभावना है। सरवटे के मुताबिक, सिस्टम का सबसे ज्यादा प्रभाव प्रदेश के जबलपुर और शहडोल संभाग में दिखेगा।

फलों पर थूक लगाकर बेचने वाले शख्स का वीडियो हुआ था वायरल, अब सामने आई सच्चाई


[typography_font:14pt;" >मौसम विभाग का अनुमान

मौसम विभाग केमुताबिक, मध्य प्रदेश के जबलपुर संभाग के अलावा अनूपपुर, डिंडौरी, दमोह, बैतूल, होशंगाबाद, रायसेन एवं विदिशा जिले में कहीं-कहीं हल्की वर्षा और कहीं-कहीं गरज चमक की स्थिति बन सकती है। इसके अलावा इन क्षेत्र में तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।

पढ़ें ये खास खबर- #CoronaWarriors : अपने गांव को सील कर सरहद से गुजरने वालों को युवा मुफ्त बांट रहे हैं मास्क और सैनिटाइजर


ऐसा रहा प्रदेश के मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश का मौसम शुष्क रहा। सभी संभागों के जिलों में अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन नही हुआ। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस खरगोन में दर्ज किया गया। प्रदेश राजधानी भोपाल में आज मौमस शुष्क रहा। यहां सुबह से धूप खिली रही, जिसके कारण हल्की गर्मी का असर देखने को मिला। यहां भी अगले 24 घंटों के दौरान आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। फिलहाल, यहां अधिकतम तापमान 35.4 तथा न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पढ़ें ये खास खबर- #CoronaWarriors : अपनी गाड़ी को मोबाइल सैनिटाइजर बनाकर अनोखे ढंग से लोगों को कोरोना से बचा रहे हैं मुमताज़


आंधी-तूफान से गिरी पेड़ की डाल, 14 मजदूर घायल 1 की मौत

बता दें कि, रविवार को प्रदेश के छि़दवाड़ा जिले के मोहखेड़ विकासखंड के गोरेघाट गांव में रविवार को आए आंधी-तूफान के कारण एक पेड़ की डाल टूटकर गिर गई, जिसकी चपेट में आए आधा दर्जन से अधिक मजदूर घायल हो गए, जिसमें से एक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।