4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मानसून मेहरबान : मध्यप्रदेश के कई जिलों में बारिश का सिलसिला जारी

गड़गड़ाहट के साथ 40 मिनट में 31 मिमी बारिश, मानसून मेहरबान: सितंबर के पहले सप्ताह के छह दिनों में ही गिर चुका है 63.6 मिमी पानी, आगे भी झमाझम का दौर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

KRISHNAKANT SHUKLA

•

Updated: 8 Sep 2019, 8:42 AM IST

मानसून मेहरबान : 40 मिनट में गड़गड़ाहट के साथ 31 मिमी बारिश, आगे भी झमाझम बारिश का दौर

मानसून मेहरबान : 40 मिनट में गड़गड़ाहट के साथ 31 मिमी बारिश, आगे भी झमाझम बारिश का दौर

भोपाल. साफ आसमान और तेज धूप से शुक्रवार के दिन का आगाज हुआ। ऐसे में उमस ने बेहाल कर दिया। बुधवार की तरह अचानक मौसम ने करवट ली। दोपहर तीन बजे बिजली की चमक के साथ तेज बारिश का सिलसिला शुरू हुआ, जो 40 मिनट चला। इस दरमियान राजधानी में 31 मिमी बारिश हुई। बैरागढ़ क्षेत्र में कम बारिश होने से एयरपोर्ट स्थित ऑब्जर्वेटरी में 15.4 मिमी बारिश दर्ज हुई।

MUST READ : राज्यपाल के प्रोटोकॉल का उल्लंघन, लालजी टंडन ने मंच से जाहिर की नाराजगी

पहला सप्ताह तरबतर: इस साल सितंबर महीने की शुरुआत झमाझम बारिश से हुई है। पिछले साल सितंबर में कुल 81.9 मिमी बारिश हुई थी, जबकि इस वर्ष पहले छह दिनों में ही 63.6 मिमी पानी गिर चुका है। यदि गुरुवार को शहर में हुई 31 मिमी बारिश दर्ज होती तो वास्तविकता में इस साल सितंबर का अभी तक आंकड़ा 79.6 मिमी पर पहुंच जाता। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार एक-दो दिन तेज बारिश का पूर्वानुमान है। ऐसे में एक-दो तेज बौछारें पड़ते ही सितंबर के पहले सप्ताह में पूरे महीने की बारिश का आंकड़ा पार हो जाएगा।

MUST READ : कांग्रेस में घमासान: दिग्विजय बोले- सभी अनुशासन में रहें

14वीं बार खुले भदभदा के गेट

भोपाल एवं आसपास लगातार बारिश से शुक्रवार शाम 14वीं बार गेट खोले गए। इससे पहले वर्ष 2006 में 14 बार गेट खुले थे। शुक्रवार शाम सात बजे तालाब एफटीएल (1666.80 फ ीट) पर पहुंचा, जिससे दो गेट खोलने पड़े। इसके साथ कलियासोत डैम के गेट भी खोले गए।

1431.5 मिमी वर्ष 2016 में हुई कुल बारिश
1320.3 मिमी वर्ष 2019 में अब तक बारिश
111 मिमी पीछे महज 2016 के रेकॉर्ड से

MUST READ : फायदे का सौदा नहीं सोना, चांदी भी कमजोर, जानिए आज का भाव

बिजली गिरने से ट्रांसफार्मर जले, घरों में टीवी-सेट टॉप बॉक्स हुए खराब

तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली ने विद्युत आपूर्ति बाधित की। शाम चार ई-1 में एक ट्रांसफॉर्मर पर आकाशीय बिजली गिरी। इससे क्षेत्र में बिजली गुल हो गई। अचानक बढ़े वोल्टेज से ई-4 में करीब 25 टीवी सेट्स व केबल सेटटॉप बॉक्स खराब हो गए। देर रात तक अरेरा कॉलोनी में बिजली आपूर्ति बहाल करने की कवायद जारी रही।

एई सत्येंद्र मलिक का कहना है कि कई बार गाज गिरी, जिससे कई इंसुलेटर फूट गए। इससे बड़े क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रही। बारिश के दौरान लाइटनिंग से होशंगाबाद रोड, मिसरोद, कटारा, एमपी नगर, करोंद, भानपुर, छोला, बैरागढ़, कोलार में 400 से अधिक इंसूलेटर बस्र्ट हुए। इससे बड़े इलाके अंधेरे में रहे।

MUST READ : सावधान! वायरल फीवर के मरीजों की संख्या बढ़ी, रोजाना 500 के ऊपर पहुंच रही OPD

शहर में कई क्षेत्रों में पेड़ धराशायी तो कॉलोनियों में जगह-जगह जलभराव

तेज बारिश से कई जगह पेड़ गिरे। शिवाजी नगर बोर्ड ऑफि स चौराहे के पास हकीम होटल के सामने पेड़ की चपेट में एक ट्रॉली आई। इससे ट्रैफिक बाधित हुआ। मौके पर पहुंची निगम की उद्यान टीम ने पेड़ काटकर हटाया। निगमायुक्त विजय दत्ता भी मौके पर पहुंचे थे।

कोटरा सुल्तानाबाद, सुरुचि नगर, 90/12 तुलसी नगर, आकांक्षा गेस्ट हाउस के पास, पांच नंबर, नर्मदा भवन के पास भी पेड़ गिरने की सूचना मिली है। अचानक शुरू हुई तेज बारिश से अशोका गार्डन, पुष्पा नगर, द्वारका नगर, चांदबढ़, जाटखेड़ी, कोलार स्थित कटियार मार्केट, राजहर्ष कॉलोनी, कटारा हिल्स, करोद क्षेत्र, गिरधर परिसर समेत कई क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बनी। हालांकि निगम की टीम जुटी रही और जल निकासी की व्यवस्था की।