23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Heavy Rainfall Warning: 28 जिलों में बारिश का यैलो अलर्ट, घरों के अंदर ही रहें

Heavy Rainfall Warning: प्रदेश के 28 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग (WEATHER DEPARTMENT IMD) के मुताबिक आज विदिशा, राजगढ़ नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, उज्जैन, शाजापुर, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, छतरपुर और टीकमगढ़ जोरदार बारिश (WEATHER) होगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Astha Awasthi

•

Updated: 28 Oct 2024, 3:55 PM IST

Heavy Rainfall Warning

Heavy Rainfall Warning

Heavy Rainfall Warning: सावन के साथ एक्टिव हुए मानसून के दूसरे चक्र ने पूरे प्रदेश का पानी-पानी कर दिया। 43 से अधिक स्थानों पर अतिवृष्टि के हालात बने रहे। रविवार को बीते चौबीस घंटे में 5-9 इंच तक तो 101 अन्य स्थानों में 2-5 इंच तक बारिश दर्ज की गई। मध्यप्रदेश का उत्तर-पूर्वी हिस्सा अतिवृष्टि से सर्वाधिक प्रभावित रहा। कटनी शहर में 9.26 इंच बारिश के बाद शहरी क्षेत्र में बाढ़ के हालात निर्मित हो गए।

यहां शहर के मध्य मुख्य मार्गों के अलावा निचली बस्तियों में भी पानी भर गया। प्रदेश में जोरदार बारिश के बीच डैम भी लाल निशान की ओर बढ़ रहे हैं। प्रमुख नदियों में बेतवा, नर्मदा, सोन, शिप्रा, तवा उफान पर हैं। इन नदियों पर बने बरगी, राजघाट, संजय सरोवर, जोहिला के अलावा कलियासोत, भदभदा, कोलार डैम के गेट खोले जा चुके हैं।

ये भी पढ़ें: अभी-अभी: मौसम विभाग ने जारी किया ताबड़तोड़ बारिश का Red Alert, 16 घंटों के लिए चेतावनी जारी


इन जिलों में रेड अलर्ट ( RED ALERT)

मौसम विभाग (WEATHER DEPARTMENT IMD) का कहना है कि बारिश की वजह से बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है। विभाग ने आज प्रदेश के 10 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है, बता दें कि रायसेन, सीहोर, रतलाम, देवास, आगर, मंदसौर, नीमच, दमोह और सागर, कटनी में अगले 24 घंटे गरज- चमक के साथ तेज बारिश होगी।

ऑरेंज अलर्ट भी जारी (Orange Alert)

वहीं दूसरी ओर प्रदेश के 18 जिलों में तेज बारिश (Extremely Heavy Rainfall) का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक आज विदिशा, राजगढ़ नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, उज्जैन, शाजापुर, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, छतरपुर और टीकमगढ़ जोरदार बारिश होगी। साथ ही साथ यहां पर आकाशीय बिजली भी गिरने की संभावना है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।

ये भी पढ़ें: Rain Alert: सबसे बड़ा रेड अलर्ट…28 जिलों में अतिभारी बारिश की चेतावनी, खुलेंगे डेम के गेट


भोपाल, बुरहानपुर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, मुरैना, श्योपुरकलां, सतना, उमरिया, सिवनी, मंडला, पन्ना, निवाड़ी, मैहर और पांढुर्णा में तेज बारिश होगी, इसके अलावा 9 जिले जहां आंधी तूफान और बिजली गरज चमक के साथ कहीं- कहीं रिमझिम बारिश की संभावना है।