23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारत-पाकिस्तान युद्ध के बीच एमपी में हाई अलर्ट, गृह विभाग ने 14 बिंदुओं की एडवाइजरी जारी की

India-Pakistan War : गृह विभाग द्वारा सभी कलेक्टरों को जारी एडवाइजरी के तहत अस्पतालों में आवश्यक दवाई की व्यवस्था रखन को कहा गया है। साथ ही, पुल-ब्रिज की सुरक्षा बढ़ाने समेत कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 10 May 2025, 9:48 AM IST

India-Pakistan War

India-Pakistan War : भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के चलते देश के दिल कहे जाने वाले मध्य प्रदेश में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। गृह विभाग ने 14 बिंदुओं को लेकर एक एडवाइजरी जारी की है। जिसमें सभी अस्पतालों में आवश्यक दवाई की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए है। साथ ही, पुलों और ब्रिजों की सुरक्षा बढ़ाने की बात भी कही है।

भारत-पाकिस्तान के बीच तनातनी जारी है। इस बीच मध्य प्रदेश सरकार ने हाई अलर्ट जारी किया है। गृह विभाग ने 14 बिंदुओं को लेकर एडवाइजरी जारी की है। जारी एडवाइजरी के तहत प्रदेश के सभी अस्पतालों में आवश्यक दवाओं की व्यवस्था करने की बात कही है। पुल और ब्रिज की सुरक्षा बढ़ाने के भी निर्देश दिए गए है। खाद्य आपूर्ति की व्यवस्था करने के भी आदेश दिए गए हैं। वहीं, जिला प्रशासन को अति आवश्यक सेवाओं जैसे- पेट्रोल-डीजल की अतिरिक्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट और बयाजबाजी करने वालों पर भी पुलिस को नजर रखने को कहा गया है।

यह भी पढ़ें- आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा, डंपर से टकराकर गहरी खाई में गिरी बस, 3 की मौत 18 घायल

कर्मचारियों की छुट्टियां कैंसिल

मध्य प्रदेश में कर्मचारी की छुट्टी निरस्त कर दी गई हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने तत्काल प्रभाव से आदेश लागू किया है। 13 विभागों की अधिकारी और कर्मचारियों की छुट्टी पर रोक लगाई गई है। बीमारी दुर्घटना और अन्य विषयों को ध्यान में रखते हुए मंत्रालय से कर्मचारियों को अनुमति मिलेगी। मध्य प्रदेश में करीब साढे़ 5 लाख से अधिक कर्मचारियों को छुट्टी देने के लिए करना सरकार से आवेदन होगा। परिवार में विवाह, आवश्यक बीमारी इलाज और कई अहम मुद्दों को लेकर ही कर्मचारियों को छुट्टी मिलेगी। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने हाई लेवल कमेटी की बैठक में निर्देश दिए है।