
भोपाल। रंगों का त्यौहार होली का अपना ही आनंद है। हरे,पीले,लाल,गुलाबी आदि असल रंगों से मनाया जाने वाला ये त्यौहार पूरी दुनिया में मुख्य रूप से हिन्दू धर्म के मानने वाले मनाते हैं।
माना जाता है कि होली में रंगों के माध्यम से संस्कृति के रंग में रंगकर सारी भिन्नताएं मिट जाती हैं और सब बस एक रंग के हो जाते हैं, वहीं दूसरी और धार्मिक रूप से भी होली बहुत महत्वपूर्ण हैं।
पंडित सुनील शर्मा के अनुसार मान्यता है कि इस दिन स्वयं को ही भगवान मान बैठे हरिण्यकशिपु ने भगवान की भक्ति में लीन अपने ही पुत्र प्रह्लाद को अपनी बहन होलिका के जरिये जिंदा जला देना चाहा था ,लेकिन भगवान ने भक्त पर अपनी कृपा की और प्रह्लाद के लिये बनाई चिता में स्वयं होलिका जल मरी। इसलिये इस दिन होलिका दहन की परंपरा भी है। होलिका दहन से अगले दिन रंगों से खेला जाता है इसलिये इसे रंगवाली होली और दुलहंडी भी कहा जाता है।
होली पूजा का ये है महत्व...
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल सहित देश के अन्य शहरों व गांवों में भी इस दिन घर में सुख-शांति, समृद्धि, संतान प्राप्ति आदि के लिए महिलाएं होली की पूजा करती हैं। भोपाल व अन्य जिलों में भी होलिका दहन के लिए लगभग एक महीने पहले से तैयारियां शुरु हो चुकी हैं। इसके तहत कांटेदार झाड़ियों या लकड़ियों को इकट्ठा किया जाता है फिर होली वाले दिन शुभ मुहूर्त में होलिका का दहन किया जाता है।
इस साल होली 2 मार्च 2018 को मनाई जाएगी, दूसरी तरफ 1 मार्च 2018 को होलिका दहन किया जाएगा।
होलिका दहन मुहूर्त- 18:16 बजे से 20: 47 बजे (अवधि- 2 घंटे और 30 मिनट)
भद्र पंच्छा- 15:54 से 16:58 अपराह्न
भद्र मुखा- 16:58 बजे से शाम 18:45 बजे
वहीं रंग वाली होली 2 मार्च 2018 को मनाई जाएगी।
रंगवाली होली- 2 मार्च
पूर्णिमा तिथि आरंभ- 08:57 (1 मार्च)
पूर्णिमा तिथि समाप्त- 06:21 (2 मार्च)
होली की मस्ती...
बिना बॉलीवुड के गानों के भला होली का हुड़दंग कैसे पूरा हो सकता है। रंग, भांग की मस्ती और मीठी छेड़छाड़ इन सबसे भरपूर गाने जब भी बजते हैं, होली का मज़ा दोगुना हो जाता है।
इस साल फिर होली की मस्ती का दिन करीब आ गया है। इस बार भी रंग और गुलाल उड़ाने की तैयारी जोरों पर है। वहीं होली पर फिल्मी गीतों का खूब रंग चढ़ेगा। फिल्मी गीतों पर खूब कदम थिरकेंगे। इसके साथ ही यदि होली में रंग के साथ अगर डांस भी हो तो क्या कहने, लोग होली के दौरान होली के गानों के साथ छोटे-बड़े सभी मिलकर नाचते हैं। लेकिन अब ऐसे में आप कहां होली के गाने ढूंढ़ते फिरेंगे। हम आपके लिए लाए हैं पॉपुलर होली गीत।
आइए, आपको दिखाते हैं बॉलीवुड के टॉप होली के गाने...
1. फिल्म- शोले (1975)
होली के दिन दिल खिल जाते हैं, रंगों में रंग मिल जाते हैं…गिले शिक़वे भूल के दोस्तों, दुश्मन भी गले मिल जाते हैं…बिग बी, धर्मेंद्र , जया बच्चन और हेमा मालिनी स्टारर सुपरहिट फिल्म शोले का ये गाना होली की मस्ती को और बढ़ा देता है।
2. फिल्म- ये जवानी है दिवानी (2013)
फिल्म में रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण का गाना बलम पिचकारी…काफ़ी हिट रहा। चाहे आप कितना भी थक जाएं, आपके थिरके बिना नहीं रुक पाएंगे। फिल्म 'ये जवानी है दिवानी' में रणबीर और दीपिका पादुकोण के गाने 'बलम पिचकारी' की मस्ती भी होली पर खूब होती है, वहीं फिल्म ‘डर’ का गाने ‘अंग से अंग मिलाना’ भी हर तरफ सुनाई देता है।
3. फिल्म- सिलसिला (1981)
अमिताभ बच्चन, रेखा और जया बच्चन स्टारर इस फिल्म का रंग बरसे भीगे चुनरवाली…गाने के बगैर तो होली अधूरी है। जब तक ये गाना न बजे तब तक होली का रंग नहीं जमता।
4. फिल्म- कटी पतंग (1970)
आज ना छोड़ेंगे बस हमजोली…खेलेंगे हम होली…राजेश खन्ना और आशा पारेख स्टारर इस गाने में होली का हुड़दंग ख़ूब नज़र आया.
5. फिल्म- मशाल (1984)
ओ होली आई…होली आई…देखो होली आई रे…दिलीप कुमार, वहीदा रहमान, अनिल कपूर और रती अग्निहोत्री ने इस गाने में जमकर होली खेली है. होली के मौक़े के लिए ये गाना भी एकदम परफेक्ट है.
6. फिल्म ‘वक्त’ के गाने ‘डू यू फेवर लेट्स प्ले होली’ गाने में अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा ने जमकर होली खेली। फिल्म ‘मोहब्बतें’ के गाने’सोनी सोनी अखियों वाली’ गाने में शाहरुख खान समेत फिल्म के कई हीरो-हिरोइन ने जमकर होली खेली।
ये हैं होली के टॉप सांग्स...
'मदर इंडिया' का 'होली आई रे', 'फागुन' का 'पिया संग खेलो होरी व फागुन आयो रे', 'कटी पतंग' का 'आज न छोड़ेंगे', 'जख्मी' फिल्म का 'आई-आई रे होली', 'नवरंग' का 'आया होली का त्योहार', 'कोहिनूर' का 'तन रंग लो ली आज मन रंग लो', 'आपकी कसम' का 'जय-जय शिवशंकर', 'आखिर क्यों' का 'सात रंग में खेल रही है', 'शोले' का 'होली के दिन दिल खिल जाते हैं', 'सिलसिला' फिल्म का 'रंग बरसे भीगे चुनरवाली रंग बरसे'।
पुरानी फिल्मों में होली...
होली का माहौल हो तो फिल्म 'कटी पतंग' का यह गाना 'आज न छोड़ेंगे' पर नाचना तो जरूरी है। फिल्म 'नदिया के पार' का गाना 'जोगी जी धीरे-धीरे' भी होली में खूब धूम मचाता है।
Published on:
21 Feb 2018 04:35 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
