
भोपाल@गिरीश उपाध्याय की रिपोर्ट...
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एसएससी सीजीएल का पेपर लीक होने का मामला सामने आया है। इसके चलते मिसरोद स्थित केएनपी कॉलेज ऑफ़ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (ग्रीन टिक्स) मिसरोद में उम्मीदवारों ने हंगामा कर दिया।
उम्मीदवारों के आरोप फेसबुक पेज ssc tube पर परीक्षा शुरू होने से पहले आ गए थे, जिसके चलते मैथ्स पेपर के प्रश्न और उत्तर लीक हो गए। यहां पेपर लीक होने का विरोध करते हुए छात्रों ने जमकर नारेबाजी भी की। वहीं यहां परीक्षा देने आईं छात्राओं सहित उनके परिजन परेशान होते देखे गए।
वहीं दूसरा अंग्रेजी का पेपर 3:15 से शुरू होना है, लेकिन छात्रों के विरोध व आरोपों के चलते करीब 3बजे तक एंट्री शुरु नहीं हुई।
एसएससी का पेपर वीडियो पर लीक होना बताया जा सकता है। वहीं इस दौरान छात्र परेशान होते रहे।
छात्र होते रहे परेशान...
पेपर लीक होने के चलते मिसरोद स्थित केएनपी कॉलेज ऑफ़ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (ग्रीन टिक्स) मिसरोद में उम्मीदवारों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान कॉलेज का स्टाफ सहित अन्य लोगों ने उन्हें समझाने की कोशिश भी की। वहीं छात्रों के तनाव को देखते हुए मौके पर पुलिस भी पहुंच गई।
वहीं इसके बाद दूसरा पेपर भी आज ही दोपहर में सवा तीन से शुरू होना था, लेकिन हंगामे के चलते करीब तीन बजे तक छात्रों को एंट्री नहीं दी गई। वहीं जो छात्र दूर से आए थे वे व अन्य भी यहां एंट्री नहीं मिलने से परेशान होते देखे गए। और एंट्री के इंतजार में कई छात्र बाहर ही जमीन पर बैठ गए।
ये है मामला...
दरअसल आज यानि बुधवार को एसएससी सीजीएल की परीक्षा थी। इसके तहत मिसरोद स्थित केएनपी कॉलेज ऑफ़ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (ग्रीन टिक्स) मिसरोद में सेंटर था। सुबह परीक्षा देने आए उम्मीदवारों ने यहां पेपर परीक्षा से पहले लीक होने की बात कर हंगामा खड़ा कर दिया।
उम्मीदवारों का आरोप था कि मैथ्स पेपर के प्रश्न और उत्तर फेसबुक पेज ssc tube पर परीक्षा शुरू होने से पहले आ गए थे।
छात्रों के हंगामे को देखते हुए यहां पुलिस भी आ गई। जिसके बाद छात्रों ने परीक्षा हॉल से बाहर आकर हंगामा करते हुए नारेबाजी की। जिसके कारण सुबह की परीक्षा के बाद होने वाला दूसरा पेपर भी प्रभावित हो गया।
Published on:
21 Feb 2018 03:42 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
