24 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Bhopal / Holi 2018: इन राशि के लोगों को करोड़पति बना देगी यह होली! बस करने होंगे ये उपाय

Holi 2018: इन राशि के लोगों को करोड़पति बना देगी यह होली! बस करने होंगे ये उपाय

ज्‍योतिषों के अनुसार इस होली में कुछ दुर्लभ संयोग बन रहे हैं...
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 24 Feb 2018, 11:50 AM IST

holi

भोपाल। होली के त्योहार में अब चंद दिन ही बचे हैं। ऐसे में भोपाल सहित अन्य शहरों के लोगों ने तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। इस वर्ष यानि 2018 में 1 मार्च को होलिका दहन है, जबकि उसके अगले दिन 2 मार्च को दुल्‍हैंडी यानि रंग खेली जाने वाली होली है।
इस बार की होली के बारे में ज्‍योतिषों का कहना है कि इस होली में कुछ दुर्लभ संयोग बन रहे हैं।
इसके तहत जहां 28 साल बाद होली में शनि का दुर्लभ योग ? बन रहा है, वहीं होलिका दहन के दिन एक साथ तीन योग बन रहे हैं, जो बहुत शुभ माने जाते हैं। धर्मसिंधु नामक ग्रंथ के अनुसार, होलिका दहन पर अगर पूर्णिमा तिथि हो, प्रदोष काल हो और भद्रा ना लगा हो तो यह काफी शुभ माना जाता है। इस बार होलिका दहन पर ये तीनों संयोग बन रहे हैं।

इस राशि में होगा शनि:
पंडित सुनील शर्मा के अनुसार इस बार होली पर एक और दुर्लभ संयोग भी बन रहा है, जो करीब 28 साल बाद बन रहा है। उन्‍होंने बताया कि इस बार की होली पर शनि धनु राशि में रहेगा। वहीं, 28 वर्षों के बाद शनि बृहस्पति की राशि में है। इससे पहले यह 1990 में योग बना था। उन्‍होंने इस दुर्लभ संयोग के राशियों पर प्रभाव के बारे में भी बताया।

जानिये क्या पड़ेगा इन राशियों पर प्रभाव...
- मेष: उनके अनुसार, होली पर बन रहे इस विशेष संयोग से इनको लाभ होगा। अगर ये अपने लक्ष्‍य पर ध्यान देते हैं तो फायदे में रहेंगे। साथ ही जीवन में खुशियां बढ़ेंगी। अगर इस राशि के लोग गणेशजी को मिश्री का भोग लगाएंगे तो शुभ होगा।

- वृषभ: इस राशि के लोगों के लिए चतुर्थ चंद्र और मंगल की दृष्टि से आर्थिक लाभ का होने के योग बन रहे हैं। परिवार में खुशियां आएंगी। इतना ही नहीं किसी बड़े काम में सफलता मिल सकती है। अगर ये दुर्गाजी के सामने घी का दीपक जलाएंगे तो शुभ होगा।

- मिथुन: इन राशि के जातकों का स्वामी बुध नवम और चंद्रमा तृतीय रहेगा। इनको धन की प्राप्ति होगी। साथ ही सफलता भी मिलेगी। अगर ये शिवलिंग पर दूध चढ़ाएंगे तो शुभ होगा।
- कर्क: उन्‍होंने बताया कि इस राशि के लोगों को संबंधों का लाभ नहीं मिल पाएगा। हालांकि, इनकी स्थिति सुधरेगी। ये लोग अगर हनुमानजी के सामने घी का दीपक और लाल फूल चढ़ाएंगे तो लाभ मिलेगा।

- कुंभ: इस राशि के लोगों पर चंद्रमा की दृष्टि रहेगी। इससे परेशानियां दूर होंगी। इनको किसी मांगलिक कार्य पर खर्च करना पड़ सकता है। लेकिन आमदनी भी ठीक रहेगी। शनिवार को पीपल के पास घी का दीपक जलाएंगे तो शुभ होगा।

- कन्या: इस राशि के लोगों के लिए लाभ के आसार बन सकते हैं। इनको अपने परिवार से भरपूर सहयोग मिलेगा। साथ ही इनके धार्मिक कार्यों में शामिल होने के योग बन सकते हैं। इस राशि के जातक अगर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करेंगे तो शुभ होगा।

- वृश्चिक: रंगपंचमी के बाद इनकी मुश्किलें हल होंगी। इस राशि के जातक विरोधियों को पराजित करने में सफल हो सकते हैं। आमदनी भी अचछी रहेगी। ये अगर गाय काे हरा चारा खिलाएंगे तो लाभदायक होगा।

- धनु: इनकी भी आमदनी ठीक बनी रहेगी। काम समय पर पूरे होंगे और सहयोग भी प्राप्त होगा। हालांकि, मध्‍य माह में कुछ परेशानियां आ सकती हैं, लेकिन फिर सब ठीक हो जाएगा। हनुमानजी को सिंदूर व तेल अर्पण करेंगे तो शुभ होगा।

होली का ये है शुभ मुहूर्त ...

ज्‍योतिष विजय शास्त्री के मुताबिक होलिका दहन फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि में करना चाहिए। इस साल 1 मार्च को सुबह 8 बजकर 58 मिनट से पूर्णिमा तिथि लग रही है लेकिन इसके साथ भद्रा भी लगा होगा। शाम को 7 बजकर 37 मिनट पर भद्रा समाप्त हो जाएगा, इसके बाद से होलिका दहन किया जाना शुभ रहेगा।