23 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ये होली आपकी बड़ी से बड़ी बीमारी को कर देगी खत्म, बस रात में ये करें

ये होली आपकी बड़ी से बड़ी बीमारी को कर देगी खत्म, बस रात में ये करें
2 min read
Google source verification
holi 2019

holi 2019

भोपाल। हर्षोल्लास के त्यौहार होली में रंगों का विशेष महत्व है। बिना रंगों के होली का रंग फीका-फीका सा लगता है। पहले एक-दूसरे को रंग लगाये जाते थे लेकिन समय के अनुसार परिवर्तन हुआ और रंगों की जगह गुलाल ने ले ली। रंगों से गुलाल ज्यादा बेहतर है क्योंकि ये न तो आपके कपड़े खराब करता है और न ही आपकी त्वचा को विशेष नुकसान पहुंचाता है। फाल्गुन मास के अंत में गौर पूर्णिमा का दिन होलिका दहन के रूप में मनाया जाता है। अगले दिन रंगों का त्योहार होली (धुरेंडी) मनाया जाता है। होली का त्योहार ज्योतिष की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है।

भोपाल के ज्योतिष जगदीश शर्मा का कहना है कि यदि आप किसी बड़ी बीमारी का शिकार है तो होली के दिन कुछ उपायों को करके आप इसे सही कर सकते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, होली के दिन किए गए उपाय बहुत ही जल्दी शुभ फल प्रदान करते हैं। आज हम आपको होली पर किए जाने वाले ऐसे ही अचूक उपायों के बारे में बता रहे हैं..........

- अगर आप किसी बीमारी से पीड़ित हैं, तो इसके लिए भी होली की रात को खास उपाय करने से आपकी बीमारी दूर हो सकती है। होली की रात आप नीचे लिखे मंत्र का जाप तुलसी की माला से करें। ऐसा करने से आपके सारे रोग दूर हो जाएंगे।
मंत्र- ॐ नमो भगवते रुद्राय मृतार्क मध्ये संस्थिताय मम शरीरं अमृतं कुरु कुरु स्वाहा।

- होलिका दहन की रात को पति-पत्नी चंद्रमा के उदय होने के बाद घर के आंगन में खड़े हो जाए। फिर चांदी की प्लेट में छुआरे और मखाने लेकर घी का दीपक जलाएं। इसके बाद चंद्रमा को दूध से अर्घ्य देकर धूपबत्ती से पूजा करें। सफेद मिठाई या फिर केसर मिश्रित चावल या साबूदाने की खीर अर्पित करें। ऐसा करने से घर में कभी भी पैसों की कमी नहीं होगी।

- होलिका दहन वाले दिन प्रातः काल में 108 मखानों की एक माला बनाकर मन्दिर में लक्ष्मी जी को चढ़ाएं आर्थिक समृद्धि बढ़ेगी।

- होलिका दहन के समय एक सूखे गोले में बूरा भरकर उसे जलती हुई होली की अग्नि में रख दें धन प्राप्ति और समृद्धि बढ़ेगी

- कर्ज से निजात पाने के लिए नरसिंह स्तोत्र का पाठ करना लाभदायक होता है। इसके अलावा होलिका दहन के बाद जलती अग्नि में नारियल दहन करने से नौकरी की बाधाएं दूर होती हैं।

- पैसों की किल्लत से परेशान हैं तो होली के दिन लक्ष्मी मां का पूजन करें. इसके लिए आपको विष्णु मंदिर जाकर लक्ष्मी मां का सहस्त्रनाम का जाप करना होगा. जाप करने के बाद किसी गरीब व्यक्ति को दान में कुछ दें।